फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: कार्यकारी अभियंता कार्यालय के सामने दिया धरना, नारेबाजी भी की

Tue, 05 Aug 2025 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
धरनास्थल पर कर्मचारियों के बीच बैठकर मांगें सुनते कार्यकारी अभियंता। स्रोत: विज्ञप्ति
विज्ञापन
फोटो 18
विज्ञापन

धरनास्थल पर कर्मचारियों के बीच बैठकर मांगें सुनते कार्यकारी अभियंता। स्रोत : विज्ञप्ति
- सर्व कर्मचारी संघ दादरी इकाई की ओर से मंगलवार को किया गया रोष प्रदर्शन, कार्यकारी अभियंता ने 30 सितंबर तक मांगें पूरी करने का दिया आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। सर्व कर्मचारी संघ से संबद्ध हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन ने मंगलवार को कार्यकारी अभियंता कार्यालय के समक्ष दिया। धरने की अध्यक्षता देवेंद्र भागवी ने की। जिला प्रधान सतवीर सरोहा ने कार्यकारी अभियंता के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए कार्यकारी अभियंता ने धरने पर बैठे कर्मचारियों की मांगों पर विचार-विमर्श करने के बाद सहमति जता दी।
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यकारी अभियंता ने 30 सितंबर तक का समय मांगा है। शाखा सचिव सतवीर लहरी ने कहा कि 30 सितंबर तक कर्मचारियों की मांगों को लागू नहीं किया गया तो एक अक्तूबर को फिर से कार्यकारी अभियंता के समक्ष धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कोषाध्यक्ष दिलबाग बजाड़, सर्व कर्मचारी संघ के ब्लॉक बौंद के प्रधान सन्नी कलकल, एसकेएस के जिला प्रधान यशपाल सांगवान, क्लेरिकल एसोसिएशन के राज्य प्रधान कपिल शर्मा ने भी धरने को संबोधित किया। मंगलवार को शाखा कोषाध्यक्ष विरेंद्र मैहड़ा, शाखा चेयरमैन दलबीर डोहकी, जगवीर भागवी, विनोद झिंझर, विजय शर्मा, रविन्द्र फोगाट, अजीत छपार आदि धरनास्थल पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें