फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी आज से काली पट्टी बांध करेंगे काम

Wed, 01 Jul 2026 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
जनस्वास्थ्य कार्यालय परिसर में आयोजित बैठक में भागीदारी करते कर्मचारी। - फोटो : 1
विज्ञापन
बाढड़ा। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ग्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन की बाढड़ा शाखा की बैठक यूनियन कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता यूनियन के अध्यक्ष सुमित कादयान ने की। बैठक में जिला सचिव बिजेंद्र कादमा विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव के आदेशों की अवहेलना करने पर निंदा की गई। यूनियन सचिव जयभगवान शर्मा ने कहा कि मुख्य सचिव के निर्देश के बावजूद कर्मचारियों को 17 महीने से साबुन, डांगरी, वाशिंग व रिस्क भत्ता नहीं मिल रहा है। प्रधान सुमित कादयान ने कहा कि निचले स्तर के विभाग अधिकारियों की लापरवाही की वजह से भत्ता रुका हुआ है। यह सरकार व कर्मचारियों के साथ धोखा है। बैठक में कार्यकारी अभियंता को चेतावनी दी गई कि 16 जुलाई तक बकाया भुगतान जारी किया जाए। उन्होंने कहा कि कर्मचारी एक से 15 जुलाई तक काली पट्टी बांधकर रोष प्रकट करेंगे। 16 जुलाई से अनिश्चितकालीन टूल डाउन की घोषणा करनी पड़ सकती है। यूनियन नेता ने कहा कि एक जुलाई को उपायुक्त को ज्ञापन दिया जाएगा। यूनियन प्रधान सुमित कादयान ने कहा कि 17 माह से कर्मचारियों का शोषण हो रहा है। अब यह बर्दाश्त नहीं होगा। बैठक में वरिष्ठ उपप्रधान प्रताप शर्मा, सचिव जयभगवान शर्मा, कोषाध्यक्ष रामचंद्र, चेयरमैन ओमप्रकाश बडराई, राजेश कादमा, जिला सचिव बिजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें