फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: खरीद और उठान धीमा, भुगतान भी नहीं हुआ

Wed, 04 Oct 2023 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी जिले की दोनों मंडियों में मंगलवार को लगातार तीसरे दिन भी बाजरा की खरीद नहीं हो पाई। दूसरी ओर खरीद के साथ उठान प्रक्रिया धीमी चल रही है और मंडियों में अभी भी 78869 क्विंटल बाजरा पड़ा है। इसके अलावा अब तक मंडियों में बाजरा बेचने वाले किसी भी किसान का भुगतान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले तीन दिनों से दादरी और बाढड़ा मंडी में बाजरा की खरीद नहीं हुई है। इसके चलते आवक भी बेहद कम है। किसानों को मंगलवार से बाजरा खरीद होने की उम्मीद थी, लेकिन सोमवार देर शाम आढ़तियों के पास मंगलवार को भी बाजरा खरीद न होने का मैसेज पहुंचा। वहीं इस बात से अनभिज्ञ करीब 30 किसान सुबह ही दादरी मंडी पहुंच गए और उनमें से ज्यादातर ने गेट पास कटवाए बिना ही आढ़तियों को प्राइवेट तौर पर बाजरा बेच दिया।
अब तक जिले की दोनों मंडियों में कुल 7555 गेट पास कटे हैं। दादरी मंडी की बात करें तो 5201 गेट पास कटे हैं और बाजरा की कुल आवक 148323 क्विंटल हुई है। वहीं बाढड़ा मंडी की बात करें तो 2353 गेट पास कटे हैं और 67239 क्विंटल की आवक हुई है। तीन दिन दादरी मंडी में खरीद बंद रहने से उठान कार्य जरूर हुआ है, लेकिन अभी भी काफी बाजरा खरीद केंद्र पर पड़ा है।
विज्ञापन



दादरी मंडी में 58863 क्विंटल तो बाढड़ा मंडी में पड़ा 20 हजार क्विंटल बाजरा
दादरी मंडी से अब तक 21939 क्विंटल बाजरे का उठान हो चुका है जबकि 58863 क्विंटल बाजरा अभी भी मंडी में पड़ा है। दूसरी ओर बाढड़ा मंडी की बात करें तो 5500 क्विंटल बाजरे का उठान हो चुका है जबकि 20 हजार क्विंटल बाजरा अभी भी मंडी में ही पड़ा है।


दिनभर चला बाजरा भराई और लोड करने का कार्य

लगातार तीसरे दिन मंगलवार को मंडी में खरीद बंद रहने से दिनभर बैगों में बाजरा भराई और इसके बाद ट्रकों में इन्हें लोड करने का काम चला। करीब 350 श्रमिक इस कार्य में लगे हुए हैं। वहीं एजेंसी अधिकारियों का कहना है कि खरीद कार्य के साथ उठान कार्य में और तेजी लाई जाएगी।




मंगलवार को भी मंडी से बाजरा के बैग का उठान किया गया। खरीद को लेकर जो निर्देश उच्चाधिकारियों से मिलेंगे उनकी पालना की जाएगी। जल्द ही बाजरा बेचने वाले किसानों का भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

राजेश, हैफेड, सहायक मैनेजर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें