फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: लोहारू नहर पर पंप चैंबर तैयार,1 मिनट में होगी 16 हजार लीटर पानी की उठान

Mon, 14 Apr 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
लोहारू नहर के पास बनाया गया चैंबर। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। शहर के जलघरों के भंडारण टैंकों को नहरी पानी से भरने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग ने लोहारू नहर पर नया पंप चैंबर बनवा दिया है। यहां लगीं मोटरें अब प्रति मिनट 16 हजार लीटर पानी की उठान करेंगी। नहर पर आठ गुना 10 मीटर आकार का पंप चैंबर बनकर तैयार हो गया है। यहां तीन में से एक मोटर रिजर्व रहेगी। ताकि, खराब होने पर इसे चलाया जा सके। जैसे ही जलघरों की भंडारण क्षमता बढ़ाने का काम पूरा हो जाएगा, पंप चैंबर चालू कर दिया जाएगा।
जिले में पेयजल संकट पूरे साल बना रहता है। गर्मी के मौसम में तो हालात और विकट हो जाते हैं। शहर में ज्यादा बदतर हालात होते हैं। शहर में इस समय पानी की बर्बादी भी ज्यादा मात्रा में होती है। विभाग की पानी की आपूर्ति की समयसारिणी सही नहीं होने के कारण पानी बर्बाद ज्यादा हो रहा है। विभाग कई वार्डों में तो सुबह चार बजे ही आपूर्ति चालू कर देता है जबकि उस समय 95 प्रतिशत जनता सो रही होती है। लोगों के नल खुले होने की वजह से पानी गलियों में भर जाता है।
विज्ञापन

लोगों का मानना है कि पानी की आपूर्ति आम जन-जीवन चालू होने के बाद शुरू होनी चाहिए। शहरवासी गर्मी के मौसम में सुबह पांच व सर्दी के मौसम में साढ़े पांच बजे पानी की आपूर्ति करने को उचित मानते हैं।
विज्ञापन

उधर, विभाग शहर की पेयजल भंडारण क्षमता बढ़ाने के लिए काम तो कर रहा है पर यह धीमी गति से चल रहा है। गर्मी के मौसम से पहले यह काम पूरा नहीं होने वाला है। सितंबर माह तक यह प्रोजेक्ट पूरा होने की उम्मीद है। मौजूदा गर्मी के मौसम में लोगों को पानी का संकट झेलना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें