फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनमत तय करेगा बाढ़डा नगर पालिका रहेगी या ग्राम पंचायत

विज्ञापन
वीरवार को धरनास्थल पर पहुंचे कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
बाढड़ा। बाढड़ा और हंसावास नगर पालिका रहेगी या वापस ग्राम पंचायत का दर्जा पाएंगे, इसका फैसला जनमत से होगा। सरकार इसके लिए दो दिसंबर को वोटिंग करवाएगी। यह बात शुक्रवार 73वें दिन धरनास्थल पर पहुंचे कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कही। उनके आग्रह पर प्रदर्शनकारियों ने धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले करीब छह माह से बाढड़ा और हंसावास को नगर पालिका का दर्जा देने के विरोध में लोग अपनी आवाज मुखर किए हुए हैं। इसे लेकर बाढड़ा में 73 दिनों से लोग धरना दे रहे हैं। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि सरकार नगर पालिका का दर्जा भंग कर बाढड़ा व हंसावास को दोबारा ग्राम पंचायत का दर्जा दे। जुलाई माह में दादरी आए मुख्यमंत्री के समक्ष भी जनप्रतिनिधियों ने यह मांग प्रमुखता से रखी थी और इसके बाद सीएम ने प्रशासन को सर्वे कराने के आदेश दिए थे। इस संबंध में दो बार सर्वे हुआ, लेकिन इसके बाद भी सरकार ने स्थिति स्पष्ट नहीं की और इसके चलते लोगों में रोष है।
लोगों के रोष को देखते हुए शुक्रवार को कृषि मंत्री जेपी दलाल धरनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने प्रदर्शनकारियों के साथ संवाद किया। उन्होंने कहा कि दो दिसंबर को नगर पालिका को लेकर वोटिंग करवा दी जाएगी और जनमत बाढड़ा व हंसावास का भविष्य तय करेगा। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से धरना खत्म करने का आग्रह किया, जिसे प्रदर्शनकारियों ने मान लिया।
विज्ञापन

- ये दिग्गज पहुंचे धरनास्थल पर
लोगों की मांग को समर्थन देने के लिए आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता, विधायक किरण चौधरी, पूर्व विधायक सुखविंद्र मांढ़ी, उमेद पातुवास, पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला समेत कई राजनेता धरनास्थल पर अलग-अलग दिन पहुंच थे।
- 21 सदस्यीय कमेटी का किया था गठन
इस मांग को लेकर प्रदर्शनकारियों ने 21 सदस्यीय कमेटी का गठन किया था। इस कमेटी में विद्यानंद हंसावास, पूर्व चेयरमैन भल्लेराम बाढड़ा, व्यापार मंडल अध्यक्ष संदीप सिंटी, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष बलजीत हंसावास, किसान नेता प्रताप हंसावास, पूर्व सरपंच विजय हंसावास, बलवान बाढड़ा, सुरेंद्र, भल्लेराम हंसावास खुर्द, गिरधारी मोद, हरपाल भांडवा, दिलबाग गोपी, नरेश कादयान आदि को शामिल किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें