फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 189 दिव्यांगजनों को उपकरण देना समान अवसर प्रदान करने के लिए महत्वपूर्ण कदम

Wed, 18 Feb 2026 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद अधिकारी व दिव्यांगजन। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। सरकार की पहल से दिव्यांगजनों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है। सहायक उपकरण वितरण जैसे कार्यक्रम दिव्यांगजनों के अधिकारों को सुनिश्चित करने और उन्हें समाज में समान अवसर प्रदान करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। उपायुक्त डाॅ. मुनीश नागपाल ने नई अनाज मंडी परिसर में आयोजित दिव्यांग जन सहायक उपकरण नि:शुल्क वितरण समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि प्रशासन हर साल जरूरतमंद दिव्यांगजनों को एपीसीपीएल झज्जर और एलिम्को कंपनी के सहयोग से सहायक उपकरण प्रदान करता है। सरकार की यह पहल दिव्यांगजनों के जीवन में एक नई ऊर्जा का प्रसार करने का काम करती है। सरकार का यह कदम दिव्यांगजनों के अधिकारों को सुनिश्चित करने और उन्हें समाज में समान अवसर प्रदान करने के लिए अहम है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज का यह अवसर दिव्यांग साथियों के जीवन में नई दिशा लेकर आयेगा। साथ ही उनके अंदर एक विशेष ऊर्जा को पैदा करेगा। सरकार द्वारा दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुसार सहायक उपकरण प्रदान किए जाते हैं, जिससे वे अपने दैनिक जीवन में आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने बताया कि रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा आयोजित शिविरों में 526 दिव्यांगजनों का पंजीकरण किया गया है, जिनमें से पहले चरण में 189 जरूरतमंदों को उनकी आवश्यकता के अनुसार 1 करोड़ 9 लाख रुपये के उपकरण वितरित किए जा रहे हैं। अन्य को दूसरे चरण में उपकरण प्रदान किए जाएंगे।

कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने 189 दिव्यांगजनों को 343 उपकरण वितरित किए, जिनमें 136 मोटराइज्ड ट्राई साइकिल, 20 फोल्डिंग व्हील चेयर, 74 बैसाखी, 34 वाकिंग स्टिक, 21 टीएलएम किट, 14 बीटीई कान की मशीन, 8 जॉयस्टिक, 1-1 रोलटोर व टेट्रापोड, 17 वॉकर, 15 कृत्रिम अंग व 2 सुगम्य केन शामिल हैं। कार्यक्रम में अरावली पावर कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री दिलीप कईर्बोता, एलिम्को के महाप्रबंधक अजय चौधरी, एसके रथ, रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव बलवान सिंह व सोमबीर लेखा अधिकारी सहित लाभार्थी दिव्यांगजन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें