फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पुस्तकालय और नलकूप कनेक्शन दिलाएं

Thu, 22 Feb 2024 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में अपनी बात रखतीं बाढड़ा की विधायक नैना चौटाला। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। विधायक नैना सिंह चौटाला ने विधानसभा के बजट सत्र में बुधवार को बाढड़ा हलके में विकास कार्य कराने की मांग की। उन्होंने दादरी जिले में घटते लिंगानुपात पर चिंता जता महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा से इस अंतर को कम करने के लिए विशेष योजना चलाने की मांग की। उन्होंने ऊर्जा मंत्री रणजीत चौटाला से वर्ष 2018 से पूर्व आवेदित सोलर नलकूप कनेक्शन धारकों को बिजली आधारित नलकूप कनेक्शन देने की मांग की। उन्होंने कहा कि पूरे जिले में केवल 43 किसान बिजली नलकूप कनेक्शन से वंचित हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत गांव पिचौपा कलां में प्रस्तावित स्टेडियम का निर्माण जल्द शुरू करने के लिए कहा।
विज्ञापन

दादरी जिला मुख्यालय में जिला पुस्तकालय के निर्माण के लिए 14 अक्तूबर 2017 को हुई सीएम की घोषणा को पूरा करवाने के लिए भी प्रदेश सरकार से जवाब मांगा। उच्चतर शिक्षा मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि जिला लाइब्रेरी भवन निर्माण के लिए भूमि चयनित करने के निर्देश दादरी की जिला उपायुक्त को दिए जा चुके हैं।
विधायक नैना ने कहा कि प्रदेश सरकार के विकास एवं पंचायत विभाग ने करोड़ों रुपये खर्च करके दादरी जिले के 68 गांवों में डिजिटल लाइब्रेरी के लिए भवनों का नवीनीकरण करवाया था लेकिन डिजिटल लाइब्रेरी में जरूरी सामान नहीं पहुंच सका। विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली ने उन्हें बताया कि इसके लिए आवश्यक सामान के खरीद की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन





- दिव्यांग बच्चों के जीवन यापन का प्रशिक्षण के लिए बनेगा संस्थान
विधायक नैना ने मुख्यमंत्री घोषणा अनुसार दादरी में शारीरिक रूप से दिव्यांग, मंदबुद्धि, दृष्टिहीन, मूक-बधिर बच्चों को जीवन यापन के प्रशिक्षण देने के लिए संस्थान बनाने की मांग की। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रशिक्षण संस्थान के लिए भवन की जमीन की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें