फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान नेता बोले: धरना रहेगा जारी, संयुक्त मोर्चा के अगले आदेश तक नहीं वसूलने देंगे टोल टैक्स

विज्ञापन
कितलाना टोल प्लाजा पर मौजूद किसान नारेबाजी करते हुए। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
कितलाना टोल पर किसान का 35वें दिन भी धरना जारी रहा। किसान नेताओं ने सरकार और स्थानीय प्रशासन को आगाह करते हुए कहा कि वे आंदोलन पर अनावश्यक दवाब बनाने से बाज आये। वहीं, कितलाना टोल प्लाजा धरना संयोजक समिति के प्रतिनिधिमंडल और भिवानी उपायुक्त के बीच वार्ता भी हुई। इसमें मंडल के सदस्य अभी धरना खत्म करने को तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन

35वें दिन धरने की अध्यक्षता नरसिंह डीपीई, बलवंत नंबरदार, गंगाराम श्योराण, रणधीर कुंगड़, राकेश आर्य, राज सिंह घनघस, सुभाष यादव, रत्न जिंदल ने संयुक्त रूप से की। वक्ताओं ने कहा कि हमारा आंदोलन दो महीने से शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है। उसके बावजूद सरकार में बैठे हुक्मरान सत्ता के नशे में मदहोश हैं। वो भूल रहे हैं कि जिस कुर्सी पर वे बैठे हैं वह जनता की ही देन है। वक्ताओं ने कहा कि किसान, मजदूर, व्यापारी, कर्मचारियों समेत हर वर्ग ये जान गया है कि तीनों कृषि कानूनों की हर तबके पर बड़ी मार पड़ने वाली है। यही वजह है कि सबके जुड़ाव से ये जनांदोलन बन गया है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार और प्रशासन ने जबरदस्ती आंदोलन को षड्यंत्र, लाठी, डंडे और गोली के दम पर दबाने की कुचेष्टा की तो आंदोलन ओर तेज कर दिया जाएगा। जिसकी नैतिक जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी।
किसान 30 जनवरी को रखेंगे उपवास
उन्होंने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के निर्देश पर महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर 30 जनवरी को एक दिन का उपवास रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन हर सूरत में जारी रहेगा और संयुक्त किसान मोर्चा जो भी कार्यक्रम जारी करेगा उसका कड़ाई से पालन किया जाएगा। वीरवार को भी टोल फ्री रहा। धरने का मंच संचालन कामरेड ओमप्रकाश और रणधीर घिकाड़ा ने किया।
विज्ञापन

सरकार को महंगी अन्नदाता की बेकद्री : पूर्व विधायक
मुंढाल से पूर्व विधायक बलबीर ग्रेवाल भी धरने का समर्थन देने पहुंचे। उन्होंने कहा कि देश के अन्नदाता की बेकद्री सरकार को महंगी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि किसानों की एकजुटता बनी रही तो तीन कृषि कानून सरकार को रद्द करने पड़ेंगे। नन्हीं बच्चियों प्राची और तनिका ने कृष्ण- राधा की झांकी पेशकर नृत्य करते हुए ग्रामीणों का मन मोह लिया।
40 मिनट चली उपायुक्त के साथ बैठक
भिवानी के उपायुक्त जयवीर आर्य ने कितलाना टोल से अध्यक्ष मंडल को बातचीत का संदेश दिया। धरने से नरसिंह डीपीई, बलवंत नंबरदार, राकेश आर्य, गंगाराम श्योराण, कामरेड ओमप्रकाश सचिवालय में उपायुक्त से मिलने उनके कार्यालय दोपहर करीब 2 बजे पहुंचे। इस दौरान 40 मिनट बैठक चली। उपायुक्त जयवीर आर्य ने धरना खत्म कर टोल परिसर खाली करने को कहा। अध्यक्ष मंडल के एक सुर में जवाब देते हुए कहा कि हमारा धरना पिछले 34 दिन से शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है, जो संयुक्त किसान मोर्चा के आगामी आदेशों तक जारी रहेगा और टोल फ्री रहेगा।
ये रहे मौजूद
धरनास्थल पर सूरजभान सांगवान, राजू मान, कमल प्रधान, दलीप सिंह सांगवान, जितेंद्रनाथ, सुरेंद्र कुब्जानगर, धर्मपाल महराणा, सत्यवान बलियाली, बलजीत फौगाट, दिलबाग ग्रेवाल, बलबीर बजाड़, नरदेव अटेला, सरोज श्योराण, संतोष देशवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें