फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: ग्रामीणों ने माइनिंग गतिविधियां बंद करवाकर किया रोष प्रदर्शन

Thu, 26 Sep 2024 05:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पिचौपा कलां माइनिंग जोन में रॉयल्टी राशि की मांग को लेकर ग्रामीणों ने 25वें दिन भी दिया धरना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। गांव पिचौपा कलां में रॉयल्टी की मांग को लेकर लोगों का बुधवार को 25वें दिन भी धरना जारी रहा। ग्रामीणों ने माइनिंग गतिविधियों को बंद करवाए रखा और नारेबाजी कर रोष जाहिर किया। धरने की अध्यक्षता राजेंद्र सिंह ने की।
राजेंद्र सिंह ने कहा कि खनन विभाग, जिला प्रशासन व एनजीटी को भी पत्र के माध्यम से सूचना दे चुके हैं। अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है। माइनिंग कंपनी पंचायत को रॉयल्टी नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को शिकायत भेजने का फैसला लिया गया है। लोगों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही कोई अमल नहीं हुआ तो जिले के सभी प्रभावित गांवों के लोगों के साथ जिला मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। गामीणों ने कहा कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो कंपनी के खिलाफ आंदोलन को और तेज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि कंपनी नियम अनुसार कार्य करें और पंचायत के खाते में राशि जमा करवाए। धरने पर राजकरण, दिलबाग, अमीर सिंह, सुनील, शिव कुमार, हरेंद्र, रणधीर, कमलेश भैरवी, सुरेश कुमार, पवन कुमार, सोन, भीम सिंह, अर्जुन शर्मा, संदीप कुमार, जसवंत सिंह, सूबे सिंह, सोनू नंबरदार, रामधन नंबरदार, भीम सिंह, पप्पूराम, संजय कुमार, वेदप्रकाश, सुरेंद्र, सुनील, धर्मवीर आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
फोटो 47
गांव पिचौपा कलां माइनिंग जोन में धरना देते ग्रामीण। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें