फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: महंगाई, पेपर लीक, मनरेगा, श्रमिक पोर्टल खोलने की मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

Wed, 03 Jun 2026 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
जिले के कस्बे गांव बौंद कलां में प्रदर्शन करते हुए श्रमिक नेता। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव बौंद कलां में राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मनीराम छपार के नेतृत्व में भवन निर्माण मजदूर संघ के सदस्यों ने महंगाई, पेपर लीक, मनरेगा, श्रमिक पोर्टल खोलने आदि मांगों के लिए विरोध प्रदर्शन किया और सरकार का पुतला फूंका। प्रधान मनीराम ने कहा कि श्रमिकों की मांगों को जल्द पूरा किया जाए अन्यथा सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। मजदूर नेता ने कहा कि यदि सरकार ने मांगों पर जल्द सुनवाई नहीं की तो आने वाले समय में बड़ा आंदोलन किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। वरिष्ठ उपप्रधान सत्यवान ने कहा कि सरकार श्रमिक के काम के सत्यापन के नाम पर पंजीकरण रद्द कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें