फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: दस दिन से जारी धरना खत्म, आज से काम पर लौटेंगे अधिवक्ता

Mon, 10 Feb 2025 10:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बौंदकलां। बौंद तहसील में दस दिनों से धरना दे रहे अधिवक्ताओं ने सोमवार को खत्म कर दिया। इसके लिए सोमवार को नायब तहसीलदार और बार एसोसिएशन अध्यक्ष नसीब राणा ने अधिवक्ताओं से बातचीत की और मांगों का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
उन्होंने बताया कि अधिवक्ता काफी दिनों से बौंदकलां तहसील में धरना दे रहे थे। अधिवक्ताओं की मांगों पर संज्ञान लेकर अध्यक्ष नसीब राणा व नायब तहसीलदार विकास मलिक ने अधिवक्ताओं से समस्याएं जानीं। इसके बाद मांगें पूरी करवाने का आश्वासन देकर धरना समाप्त करवा दिया। अब उन्होंने अधिवक्ताओं का कार्य सुचारु रूप से करवाने का विश्वास दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला उपायुक्त के आदेश पर नायब तहसीलदार ने धरने का दौरा किया। इसके बाद अधिवक्ताओं को मिठाई खिलाकर प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग देने का विश्वास दिलाया गया। अब अधिवक्ता मंगलवार से अपना कार्य संभालेंगे।
फोटो-29
बौंदकलां में धरने की समाप्ति पर अध्यक्ष नसीब राणा को मिठाई खिलाते अधिवक्ता। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें