पहाड़ खनन और भूजल दोहन के विरोध में चल रहा है धरना
संवाद न्यूज एजेंसी
झोझूकलां। गांव रामलवास में पहाड़ खनन व भूजल दोहन के विरोध में लोगों का धरना जारी रहा। शुक्रवार को धरने में सरपंच विनोद आदमपुर, सरपंच संजय बालरोड, सरपंच अशोक झोझू कलां, सरपंच विकास कुमार गोकल, बादल सरपंच अंकित सांगवान, पालड़ी सरपंच, बधवाना सरपंच आदि ने विरोध जताया। प्रशासन के पति रोष प्रकट किया।
सरपंच विनोद ने कहा कि जल दोहन और अवैध खनन से भूमि का जलस्तर काफी नीचे जा रहा है। इसके कारण पानी की समस्या हो रही है। इस मामले में गांव के लोग कई बार प्रशासन से मिल चुके है। कई बार इसकी शिकायत भी कर चुके हैं। किसी भी प्रकार की कोई भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसके कारण गांव के लोग अनिश्चित धरने पर बैठे हैं।
सरपंच विनोद ने कहा कि प्रशासन को सोमवार तक की चेतावनी दी गई है। यदि इसके बाद कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वे सख्त कदम उठाएंगे। लोगों का कहना है कि अवैध खनन व अवैध जल दोहन को जल्दी से जल्दी रोका जाए और 2017 से बंद रॉयल्टी दी जाए।
इस मौके पर जिला पार्षद अनुवीर, हरीश कुमार, सरपंच संजू देवी, लालचंद, धर्मपाल, कर्मबीर, मुकेश यादव, विजयवीर, सुरेश कुमार, सुखीचंद, रामपाल, मनबीर, सत्यप्रकाश, अतरसिंह, जयविंदर, मनफूल, राजकुमार मौजूद रहे।
फोटो - 45
गांव रामलवास में धरना देते ग्रामीण। संवाद