फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: गांव रामलवास में धरना जारी कार्रवाई पर ही करेंगे खत्मक

Tue, 08 Oct 2024 03:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झोझूकलां। गांव रामलवास में सोमवार को भी ग्रामीणों का धरना जारी रहा। इसकी अध्यक्षता सरपंच प्रतिनिधि विनोद कुमार ने की। ग्रामीण कार्रवाई होने पर ही धरना खत्म करने के फैसले पर अडिग हैं। वे आगामी रणनीति भी तैयार कर रहे हैं।
गांव रामलवास में अवैध खनन, जल दोहन व रॉयल्टी राशि को लेकर धरना जारी है। मतदान के दिन भी ग्रामीण लोकतंत्र के इस पर्व में शामिल नहीं हुए। उन्होंने पूर्णरूप से चुनाव का बहिष्कार किया। उन्होंने कहा कि उनकी मांगें अनसुनी की जा रही हैं। प्रशासन की ओर से अब तक खनन कांट्रैक्टर पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि बार-बार प्रशासन के समक्ष गुहार लगा रहे हैं। लेकिन, समाधान नहीं हो रहा है। उनकी मांगों में से एक भी मांग पूरी नहीं हुई। केवल कोरे आश्वासन मिल रहे हैं। इस दौरान प्रकाश, नंबरदार अत्तर सिंह, श्रीभगवान, मनीराम, मुकेश, संजू, सुनीता, सीमा, सुषमा, गिंदोड़ी समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें