पिचौपा कलां पहाड़ी क्षेत्र में सोमवार को 23वें दिन भी धरने पर डटे रहे ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। पिचौपा कलां स्थित पहाड़ी क्षेत्र में 23वें दिन भी ग्रामीणों का धरना जारी रहा। इस दौरान लोगों ने रोष प्रकट किया।
सरपंच बलवंत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित धरने में पहाड़ क्रशर एसोसिएशन अध्यक्ष विजय सांगवान ने कहा कि खनन क्षेत्र की राॅयल्टी पर ग्राम पंचायत का वाजिब हक है। पंचायतीराज में यह बजट विकास योजनाओं पर खर्च किया जाता है।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को इसमें हस्तक्षेप करते हुए समाधान करना चाहिए। वरना, चुनाव के बाद अगला कदम उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि खनन कंपनी नियमों का उल्लंघन कर ग्राम पंचायत को नुकसान पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि जब तक रॉयल्टी ग्राम पंचायत को मिलेगी तब तक धरना जारी रहेगा। ग्रामीणों ने प्रशासन को पत्र लिख कर बकाया राॅयल्टी दिलाने की मांग की है।
धरने में राजेंद्र सिंह, सुरेश कुमार, पवन कुमार, सोन, भीम सिंह, अर्जुन शर्मा, संदीप कुमार, सूबे सिंह, सोनू, रामधन, भीम सिंह, पप्पूराम, संजय कुमार, वेदप्रकाश, सुरेंद्र, सुनील, धर्मवीर आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
फोटो -36
पिचौपा कलां खनन क्षेत्र में धरना देते ग्रामीण। स्रोत : ग्रामीण