संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। गांव पिचौपा कलां स्थित पहाड़ी जोन में लोगों का धरना सोमवार को नौंवे दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए राजेंद्र सिंह ने सुनवाई नहीं करने पर जल्द ही बड़ा आंदोलन शुरू करने की बात की।
उन्होंने कहा कि खनन कंपनी नियमों का उल्लंघन कर ग्राम पंचायत को नुकसान पहुंचा रही है। ग्रामीण कंपनी से राॅयल्टी की मांग कर रहे हैं। जब तक कंपनी रॉयल्टी नहीं देती है तब तक बेमियादी धरना जारी रहेगा। धरने में ठेकेदार सत्यवीर, जयवीर, राजेश, रामौतार, सूरजभान, भीम सिंह,रामधन नंबरदार, अशोक कुमार,भीम सिंह, संजय कुमार, जसवंत, वेदप्रकाश, सुरेंद्र, सुनील, धर्मवीर आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
फोटो 35
गांव पिचौपा कलां पहाड़ी क्षेत्र में धरने पर बैठे सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी। स्रोत : ग्रामीण