फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्खास्त पीटीआई 14 को देंगे सामूहिक गिरफ्तारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बर्खास्त पीटीआई का धरना और क्रमिक अनशन मंगलवार को 58वें दिन भी जारी रहा। जिला प्रधान सज्जन कुमार की अध्यक्षता में उदय सिंह, कर्मवीर, ओमबीर व रणबीर क्रमिक अनशन पर बैठे। मुख्य वक्ता के तौर पर भाजपा जिला शिक्षक प्रकोष्ठ संयोजक जगदीश अटेला ने शिरकत की। सज्जन कुमार ने कहा कि 14 अगस्त को बर्खास्त पीटीआई सामूहिक गिरफ्तारी देंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 14 अगसत के आंदोलन के लिए तालमेल कमेटियों ने जनसंपर्क अभियान भी शुरू कर दिया है। उन्होंने रविंद्र शर्मा, हरेंद्र कर्मवीर ने कलियाणा, कलाली, बलाली, झोझू कलां, रामबास, चंदेनी, जावा, बीजणा में जबकि श्रीभगवान, कृष्ण डीपीई, नरेश, सीमा ने रानीला, ऊण, निमड़ी, मालपोष, बौंद कला व बौं खुर्द, सांजरवास में अभियान चलाया। प्रमोद, सुनील, रमेश नांधा, सत्यवीर ने घसौला, मंदौला, मंदौली, छिल्लर, चांगरोड़, बालरोड़, बधवाना, पालड़ी में और धर्मेंद्र व संजय शास्त्री ने बाढ़डा, गोपी, काकड़ौली हुकमी, काकड़ौली सरदारा, जीतपुरा, उमरवास आदि गांवों में जाकर ग्रामीणों से प्रदर्शन के लिए समर्थन मांगा। मंगलवार को देवेंद्र, पूर्व सरपंच जगदेव सिंह पांडवान, राजसिंह पूर्व सरपंच, एसकेएस जिला प्रधान राजकुमार घिकाड़ा, हेमसा जिला अध्यक्ष विजय लांबा, किसान सभा से रणधीर सिंह कुंगड़ धरनास्थल पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें