फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी वर्कर्स ने किया रोष प्रदर्शन

विज्ञापन
मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन करतीं आंगनबाड़ी वर्कर्स - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
लंबित मांगों के लिए आंगनबाड़ी वर्कर्स ने रोष प्रकट किया। आंगनबाड़ी यूनियन प्रधान चंद्रकला के नेतृत्व में रोष प्रकट किया गया। खंड प्रधान चंद्रकलां ने कहा कि वर्कर्स को सरकार की ओर से सभी प्रकार की सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। जीपीएस के बारे में सरकार को कोई फैसला लेने से पूर्व यूनियन व संगठनों के पदाधिकारियों को विश्वास में लेना चाहिए। सरकार नित नए निर्णय लेकर वर्कर्स को गुमराह कर रही है। इस अवसर पर वेद कौर, सुनील, कृष्णा, बाला शकुंतला, जगवंती, सुमित्रा, राजबाला, मेला देवी, निर्मला, मुन्नी देवी, शकुंतला, अनिता आदि मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें