फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पटवारियों का विरोध प्रदर्शन, 200 लोगों का काम प्रभावित

विज्ञापन
दादरी लघु सचिवालय में विरोध प्रदर्शन करते पटवारी।
विज्ञापन
चरखी दादरी। भ्रष्ट पटवारियों की सूची वायरल होने के मामले में दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो जिला एसोसिएशन ने सोमवार को पटवारखाना में बैठक की। इसके बाद लघु सचिवालय पहुंचकर नगराधीश आशिष सांगवान को सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने सरकार से पटवारियों पर लगे आरोप को निरस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन


जिला स्तरीय बैठक में करीब 50 पटवारियों ने भाग लिया। इसके चलते करीब दो से ढाई घंटे तक वो अपनी सीट नहीं संभाल पाए। इस समय अवधि में उनके कार्यालय पहुंचे 200 से अधिक लोग बिना काम करवाए लौटे जबकि कुछ ने लंबे समय तक कार्यालय में बैठकर पटवारियों के सीट संभालने का इंतजार किया। पटवारियों ने सरकार को चेतावनी दी है कि जब तक इस विषय का समाधान नहीं होता है तब तक पटवारी व कानूनगो अपने मूल हलके के अलावा किसी अन्य हलके का कार्य नही करेंगे। सोमवार दोपहर को सभी पटवारी एकत्र और आपसी विचार-विमर्श कर ज्ञापन तैयार किया।

इसके बाद उन्होंने लघु सचिवालय पहुंचकर नगराधीश आशिष सांगवान को सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा और सरकार से पटवारियों पर लगाए गए आरोप वापस लेने की मांग की। पटवारियों ने बताया कि 16 जनवरी को बिना किसी विभागीय जांच के केवल सीआईडी रिपोर्ट के आधार पर पटवारियों को भ्रष्ट करार दे दिया। इसके अनुसार ही पटवारियों को भ्रष्ट बनाने का कार्य किया जा रहा है। यह उनके प्राकृतिक व सांविधानिक सिद्धांतों का उल्लंघन है। सभी पटवारियों व कानूनगो को सरकार के आरोपों से मानसिक प्रताड़ना सहन करनी पड़ रही है। इसलिए सरकार को विभाग व विभागीय कर्मचारियों के सम्मान के प्रति जिम्मेदारी दिखाकर आरोपों को निरस्त करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें