फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: नेशनल हाईवे के पास कचरा जलाने पर किया प्रदर्शन

Sun, 19 Oct 2025 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बाढड़ा। बाढड़ा कस्बे के बाजारों में कूड़े के लगे ढेर और कचरा जलाने की समस्या से लोग परेशान हैं। हालात इतने खराब हैं कि बच्चों और बुजुर्गों की सेहत खतरे में है। धुएं व दुर्गंध से लोग परेशान हैं। नेशनल हाईवे 334-बी पर भी कचरा जलाने से लोगों को परेशानी हो रही है। इस समस्या से परेशान लोगों ने रविवार को रोष प्रदर्शन किया।
लोगों ने बताया कि बाजार आदि का कूड़ा नहर और 334-बी नेशनल हाईवे के पास डाल दिया जाता है। बाद में कचरे में आग लगा दी जाती है। सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। कचरा जलने से सांस की बीमारियां, एलर्जी, अस्थमा और त्वचा संबंधी समस्याएं बन सकती हैं। बच्चों और बुजुर्गों पर इसका सबसे अधिक बुरा असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

दुकानदार अजीत मान, योगेश आर्य, कर्मवीर, मनजीत, राजपाल, जयवीर, संदीप और राकेश आदि ने रविवार को रोष स्वरूप प्रदर्शन किया। इन लोगों का कहना है कि प्रशासन अब तक इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं कर पाया है। इन लोगों ने कहा कि अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो नेशनल हाईवे जाम करने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि इस समस्या के बारे में कई बार विभाग व प्रशासन को अवगत करवा चुके हैं। व्यापार मंडल अध्यक्ष सुंदरपाल ने बताया कि जल्द ही अन्य जगह का चयन कर कूड़े का समाधान करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें