फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नया बस स्टैंड बनाने का प्रस्ताव भेजा मुख्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी में नया बस स्टैंड बनाने के लिए परिवहन विभाग ने 17 एकड़ जमीन का प्रस्ताव तैयार कर मुख्यालय भेजा है। समसपुर ग्राम पंचायत विभाग को जमीन देने के लिए आगे आई है और बड़ी बात यह है कि पंचायत यह जमीन निशुल्क देने को तैयार है। अगर इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो फिर नया बस स्टैंड दिल्ली रोड पर बनने की उम्मीद है। जीएम प्रदीप अहलावत के अनुसार इस जगह के अलावा फिलहाल विभाग के पास दूसरा विकल्प नहीं है जबकि बस स्टैंड का दायरा बढ़ाने की दरकार है।
विज्ञापन

मौजूदा बस स्टैंड परिसर का दायरा छोटा पड़ने से परिवहन विभाग बूथ संख्या में विस्तार नहीं कर पा रहा है। इसके अलावा पार्किंग सुविधा भी नहीं है, जिसके चलते यात्री ही नहीं कर्मचारी तक परेशान हैं। आलम यह है कि सभी बसों को एक साथ बस स्टैंड परिसर में खड़ा करने की जगह नहीं है, जिसके चलते कुछ बसें कार्यशाला में खड़ी करनी पड़ती है। जीएम प्रदीप अहलावत का कहना है कि मौजूदा बस स्टैंड 24 कनाल 10 मरले जमीन पर है। इसी एरिया में कार्यशाला भी बनी है।
वहीं, अगर बूथों की संख्या की बात करें तो अभी यह 9 हैं जबकि पांच रूटों की बसें बिन बूथ के लगती हैं। इस समय बस स्टैंड परिसर में पांच बूथों की कमी है। इन रूटों पर प्रतिदिन काफी संख्या में यात्री सफर करते हैं। दूसरी ओर रोडवेज अधिकारियों के अनुसार नया बस स्टैंड बनने के बाद ही इन समस्याओं का समाधान होगा। डीसी कार्यालय की ओर से कुछ समय पहले नया बस स्टैंड बनाने के लिए जमीन का ब्योरा मांगा गया था। इसके बाद परिवहन विभाग की ओर से नया बस स्टैंड बनाने के लिए करीब 15 एकड़ जमीन की डिमांड की गई है। जीएम प्रदीप अहलावत ने बताया समसपुर ग्राम पंचायत नया बस स्टैंड बनाने के लिए 17 एकड़ जमीन निशुल्क देने को तैयार है और इसका प्रस्ताव भी पास हो चुका है। उन्होंने बताया कि पंचायत की तरफ से मिले सहमति पत्र के साथ नए बस स्टैंड का प्रपोजल हाल ही में मुख्यालय भेजा गया है और वहां से मंजूरी मिलते ही अगली प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

प्रतिदिन 40 हजार यात्री करते हैं सफर
बस स्टैंड से प्रतिदिन करीब 40 हजार यात्री सफर करते हैं। डिपो की दैनिक आमदनी करीब 10 से 12 लाख रुपये है। करीब 25 रूटों पर दादरी बस स्टैंड से बसों का संचालन किया जाता है। दादरी बस स्टैंड से सफर करने वाले यात्रियों के लिए पार्किंग की सुविधा नहीं है और बस स्टैंड से बाहर वाहन खड़ा करने पर पुलिस कार्रवाई करती है।
नई बसें आने के बाद बढ़ेगी समस्या
बस स्टैंड से 84 बसों का विभिन्न रूटों पर संचालन होता है और इन बसों को एक साथ बस स्टैंड परिसर में खड़ा करने की जगह नहीं है। दूसरी ओर डिपो को 30 नई बसें भी अलॉट हो चुकी हैं और इन बसों के बेडे़ में शामिल होने के बाद जगह की कमी और खलेगी।
मानसून में बस स्टैंड पर होता है जलभराव
मानसून सीजन में बस स्टैंड परिसर में जलभराव रहता है। इतना ही नहीं कई दफा तो सीवर लाइनों का पानी बैक मारकर कार्यशाला में भर जाता है। इसके चलते यहां काम करना तो दूर कर्मचारियों के लिए खड़ा रहना भी दूभर हो जाता है। इन तमाम समस्याओं के स्थायी समाधान की दरकार है।
समसपुर ग्राम पंचायत बस स्टैंड निर्माण के लिए निशुल्क जमीन देने को तैयार है। हमने इसका प्रस्ताव तैयार कर मुख्यालय भेज दिया है। उच्चाधिकारियों के निर्देश मिलते ही हम अगली प्रक्रिया शुरू कर देंगे।
विज्ञापन

प्रदीप अहलावत, जीएम, चरखी दादरी डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें