फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: प्राध्यापकों ने जनगणना कार्य में की तर्कसंगत नियुक्ति करने की मांग

Fri, 24 Apr 2026 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
सीटीएम को ज्ञापन सौंपते हुए स्कूल कैडर प्रवक्ता। - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। पीजीटी स्कूल प्राध्यापकों ने जनगणना कार्य में तर्कसंगत नियुक्ति करने व व्याप्त विसंगतियों को दूर करने की मांग के लिए दादरी के नगराधीश डॉ. सुभाष चंद्र को ज्ञापन सौंपा। हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन के जिला प्रधान विद्यानंद श्योराण की अगुवाई में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

जिला प्रधान विद्यानंद श्योराण ने बताया कि पीजीटी विद्यालय प्रवक्ता पद वर्ग बी के तहत आता है। इनको प्रगणक के बजाय पर्यवेक्षक के रूप में जनगणना कार्य में जिम्मेदारी दी जाए। प्रवक्ता की जनगणना संबंधी कार्य में कार्यक्षेत्र का सीमांकन स्कूल स्तर तक रखा जाए। प्रवक्ता सुनील मिर्च ने कहा कि आवंटित प्रशिक्षण कार्यक्रमानुसार कई प्राध्यापकों की ड्यूटी उपमंडल से भी बाहर दर्शाई गई है जो तर्कसंगत नहीं है। जनगणना संबंधी जिम्मेदारी वरिष्ठता के आधार पर लगाई जाए।
ज्ञापन में बताया कि प्रत्येक विद्यालय से 50 प्रतिशत से अधिक शिक्षक स्टाफ जनगणना कार्य में न लगाया जाए ताकि विद्यालयों की शैक्षणिक गतिविधियों पर नकारात्मक प्रभाव न पड़े। जो शिक्षक दिव्यांग, असाध्य रोग से पीड़ित हैं उन्हें जनगणना कार्य से दूर रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें