फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पेशी से लगातार गैरहाजिर रहने वाला उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार, जेल भेजा

Wed, 14 Oct 2026 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। अदालत में लगातार पेशी से गैरहाजिर रहने वाले उद्घोषित अपराधी को दादरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थाना बौंद कलां के अंतर्गत पुलिस चौकी अचीना ताल की टीम ने मंगलवार को आरोपी राजेश उर्फ कालिया निवासी रानीला को बौंद कलां बस अड्डे के पास से काबू किया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आरोपी राजेश उर्फ कालिया के खिलाफ वर्ष 2018 में थाना बौंद कलां में मुकदमा नंबर 42 दर्ज हुआ था। मामले की सुनवाई सीजेएम निधि सोलंकी की अदालत में चल रही थी।
आरोपी लगातार अदालत की तारीखों पर पेश नहीं हो रहा था। अदालत की ओर से जारी उद्घोषणा की निर्धारित अवधि समाप्त होने के बावजूद उसके पेश न होने पर उसे उद्घोषित अपराधी घोषित कर कानूनी कार्रवाई के आदेश जारी किए गए थे। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन

मंगलवार को मुख्य सिपाही बदलूराम ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए आरोपी को बौंद कलां बस अड्डे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे अदालत में पेश किया। अदालत के आदेशानुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें