फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: चुनाव कंट्रोल रूम में आईं 22 शिकायतें, सभी निस्तारित

Sun, 08 Sep 2024 05:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सी-विजिल एप पर नहीं मिली कोई शिकायत, लघु सचिवालय में 24 घंटे खुला है चुनाव कंट्रोल रूम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। चुनावी सरगर्मियां तेज होते ही जिला प्रशासन के पास आचार संहिता के उल्लंघन संबंधी शिकायतें पहुंचनी शुरू हो गई हैं। खास बात यह है कि अब तक पहुंची सभी 22 शिकायतों का समाधान हो गया है। हालांकि, अब तक सी विजिल एप पर एक भी शिकायत नहीं आई है।
बता दें कि जिला प्रशासन ने विधानसभा चुनाव निष्पक्ष व शांतिपूर्ण संपन्न करवाने के लिए लघु सचिवालय में शिकायत मॉनिटरिंग एवं कंट्रोल रूम और कॉल सेंटर स्थापित किया है। जहां सी विजिल व हेल्पलाइन 1950 पर प्राप्त होने वाली शिकायतों की मॉनिटरिंग व समाधान किया जा रहा है। यह कंट्रोल रूम 24 घंटे काम कर रहा है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकार एवं उपायुक्त राहुल नरवाल ने बताया कि जिला में भारत निर्वाचन आयोग की ओर से लागू की गईं आदर्श चुनाव आचार संहिता की पालना प्राथमिकता के आधार पर करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि चुनाव से संबंधित शिकायतों को दर्ज करके उनके समाधान के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया जा चुका है। यह 24 घंटे काम कर रहा है। अब तक कुल 22 शिकायतें आई हैं। सभी का समाधान भी किया जा चुका है।
विज्ञापन



- आचार संहिता का उल्लंघन होते देख भेजें शिकायत
उपायुक्त ने कहा कि चुनाव के दौरान शराब, नकदी, आभूषण, कपड़े व अन्य उपहार बांटने की सूचना मिल जाती है। ऐसे में कोई भी व्यक्ति आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट सी-विजिल एप पर दे सकता है। इस साधारण मोबाइल एप का उपयोग करके, नागरिक लाइव फोटो या वीडियो को कैप्चर करके चुनाव आयोग के सी विजिल एप पर अपलोड कर सकता है। आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का स्पष्ट प्रमाण मिलते ही चुनाव तंत्र तुरंत हरकत में आ जाता है। शिकायत मिलने के 100 मिनट के अंदर कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है। शिकायतकर्ता का नाम गोपनीय रखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें