गांव जगरामबास में प्रमुख रास्ते में भरा दूषित पानी। संवाद
लंबा समय बीतने के बाद भी जगरामबास गांव में बनी समस्या का नहीं हो पाया समाधान
संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। गांव जगरामबास में मुख्य मार्ग पर दूषित पानी भरा होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। पानी की निकासी नहीं होने के कारण लोग परेशान हैं। ग्रामीणों की ओर से अधिकारियों एवं ग्राम पंचायत को शिकायत करने के बावजूद कोई समाधान नहीं हो रहा है।
लोगों का रास्ते से निकलना मुश्किल हो गया है। कई दिनों से दूषित पानी जमा होने के कारण दुर्गंध उठ रही है। इसके चलते वहां लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। बीमारियां फैलाने वाले मच्छर-मक्खी पैदा हो रहे हैं। इसके चलते लोगों में बीमारियां फैलने का भय बना हुआ है।
ग्रामीण संदीप, प्रदीप, भूपेंद्र, विकास आदि ने समस्या का समाधान कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि समस्या को लेकर कई बार विभाग व प्रशासन के अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं। अब तक कोई समाधान न होने से ग्रामीणों में रोष बना हुआ है।
फोटो 31
गांव जगरामबास में प्रमुख रास्ते में भरा दूषित पानी। संवाद