फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बारिश से सीवर ने दिया जवाब, सड़कों पर जलभराव

Sat, 14 Sep 2024 06:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर और आसपास ह़ुई 40 एमएम बारिश, दुकानदारों को झेलनी पड़ी परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। शहर व आसपास के गांवों में शुक्रवार शाम को करीब 50 एमएम बारिश हुई। करीब सवा घंटे तक हुई बारिश से शहर के विभिन्न भागों में जलभराव हो गया। सीवर ओवरफ्लो होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
सुबह से ही बादल छाए रहे। दोपहर के समय बादलों व सूर्य देव के बीच लुकाछिपी का खेल बना रहा। शाम को काली घटाएं छाईं। तेज हवा के दबाव के साथ बारिश होने लगी। बारिश से शहर के विभिन्न भागों में जलभराव हो गया।
विज्ञापन

जांगड़ा मार्केट, तिकोना पार्क, बस स्टैंड रोड, रोहतक रोड, परशुराम चौक सहित विभिन्न भागों में जलभराव हो गया। बारिश से जलभराव होने पर दुकानदारों को परेशानी हुई। शहर का डूंगरवाला जोहड़ पानी से भर चुका है। इस जोहड़ में ही बाजारों का पानी डाला जाता है। अगर समय रहते जोहड़ में मोटर लगाकर इसे खाली नहीं किया गया तो बाजारों में समस्या बड़ी बन सकती है। अब तक की बारिश का पानी जोहड़ ही झेलता रहा है।
विज्ञापन

वहीं, किसान राजेंद्र सिंह महराणा व बल्लू फोगाट ने बताया कि शहर में करीब 50 एमएम बारिश हुई है। बारिश पछेती फसल के लिए फायदेमंद है। उन्होंने बताया कि जिले में मानसून की पछेती बारिश हो रही है। इसकी जरूरत भी है।
फोटो- 47 बस स्टैंड रोड पर बारिश के बीच गुजरता वाहन। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें