फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने से बिजली कट, 5 गांवों के लोग हो रहे परेशान

Sun, 18 May 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बाढड़ा। गर्मी में बिजली की खपत बढ़ने से काकड़ौली सरदारा बिजली सब स्टेशन में लगा पांच एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर ओवरलोड चल रहा है। इसके चलते पांच गांवों में बिजली संकट गहरा गया है। इससे उपभोक्ता परेशान हैं। उन्होंने निगम के अधिकारियों पर ज्यादा क्षमता का ट्रांसफार्मर रखवाने की मांग को नजरअंदाज करने का आरोप लगाते हुए रोष जताया है।
ग्रामीणों ने बताया कि पिछले एक साल में दो बार मुख्य ट्रासंफार्मर जल चुका है। लोड की समस्या अब भी बरकरार है। इससे काकड़ौली सरदारा बिजली सब स्टेशन से जुड़े पांच गांवों के कृषि व घरेलू क्षेत्र के हजारों उपभोक्ताओं को अघोषित बिजली कटों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले छह माह से क्षेत्र के सभी सरपंच व मौअजिज लोग सीएम नायब सिंह सैनी, सांसद धर्मबीर सिंह, बिजली मंत्री अनिल विज व विधायक उमेद पातुवास को पत्र लिखकर ज्यादा क्षमता का ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग कर चुके हैं। लेकिन, अब तक यह परवान नहीं चढ़ पाई है। वहीं, सुनवाई न होने पर ग्रामीण भीषण गर्मी में बिजली कट झेलने के लिए विवश हैं।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं की मांग है कि गांव काकड़ौली सरदारा स्थित 32 केवी बिजली सब स्टेशन से जुड़े उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए कम से कम 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर रखा जाए। कारण यह कि मात्र पांच एमवीए के पुराने बिजली ट्रांसफार्मर से नाममात्र आपूर्ति की जा रही है। इससे किसानों के ट्यूबवेल की मोटरें व घरेलू उपकरण खराब हो रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें