फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: काकड़ोली हुक्मी में दूषित पानी निकासी नहीं, लोग परेशान

Sun, 02 Feb 2025 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
गांव काकड़ौली हुक्मी में रास्ते में भरा दूषित पानी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बाढड़ा। गांव काकड़ोली हुक्मी में घरों से निकलने वाले दूषित पानी के रास्तों में जमा होने से ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद दूषित पानी की निकासी का उचित प्रबंध नहीं हो रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि एक तरफ तो सरकार दूषित पानी के प्रबंधन के लिए करोड़ों रुपये का बजट खर्च कर रही है, वहीं, दूसरी तरफ उनके गांव की अनदेखी होने से लोग परेशान हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से दूषित पानी की निकासी का उचित प्रबंध करने की मांग की है।
विज्ञापन


ग्रामीण रमेश कुमार, संजय कुमार, दिनेश, विकास, सोनू, जयदीप, संजय, राकेश, सचिन, विनोद, विकास, आनंद, सोमबीर सिंह ने बताया कि दूषित पानी की निकासी का कोई उचित प्रबंध नहीं होने के कारण सभी मुख्य रास्तों में पानी भरा रहता है। इससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि दूषित पानी रास्ते में भरा रहता है। इससे हर समय दुर्गंध बनी रहती है। आसपास के क्षेत्र में मच्छर फैल रहे हैं। इससे लोगों में बीमारियां फैलने का भय बना हुआ है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि नालियों पर जाली नहीं होने के कारण दोपहिया वाहन चालक कई बार दूषित पानी में गिर कर हादसे का शिकार हो चुके हैं। इस समस्या को लेकर बीडीपीओ, एसडीएम को भी लिखित में अवगत करवा चुके हैं। इससे ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति रोष बना हुआ है।

फोटो -38

गांव काकड़ोली हुक्मी में रास्ते में भरा दूषित पानी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें