फोटो-06
रेलवे स्टेशन के बाहर खड़े ऑटो और जाम में फंसे वाहन। संवाद
फोटो- 07
रेलवे स्टेशन के गेट में खड़े ऑटो। संवाद
:::::::::
- चालक ट्रेन आने के समय स्टेशन परिसर के अंदर बने गेट तक ले जा रहे ऑटो, रोड पर भी करते हैं बेतरतीब ढंग से खड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। शहर स्थित रेलवे स्टेशन के आगे चालक अपने ऑटो खड़े कर रहे हैं। इससे रेलवे रोड की यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। जाम लगने से अन्य वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ती है। वहीं, रेलवे पुलिस मौके पर मौजूद रहती है, लेकिन, ऑटो चालकों की की तरफ ध्यान नहीं देती।
ऑटो चालक सवारी बुलाने के लिए रेलवे गेट के बाहर ऑटाे खड़े रखते हैं। रेलवे रोड पहले ही संकरा है। ऑटो खड़े होने के कारण वाहनों के लिए आवागमन का रास्ता नहीं रहता है। इससे करीब 15 से 20 मिनट तक जाम लगा रहता है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
जैसे ही ट्रेन आने का समय होता है, ऑटो चालक गेट के बाहर पूरा रास्ता कवर कर लेते हैं। इससे पुरानी अनाज मंडी और फाटक के पास जाने वाला रास्ता पूरी तरह से बाधित रहता है। इससे वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। ऑटो चालक मनमानी कर रहे हैं और बेलगाम होकर ऑटो को रोड पर खड़ा कर रहे हैं।
साथ ही ऑटो को खड़ा कर रेलवे स्टेशन में सवारी लेने चले जाते हैं। इससे वाहन चालक केवल हॉर्न बजाकर रह जाते हैं। जब तक सभी सवारियां वहां से चली नहीं जातीं या रेलवे पुलिस कर्मचारी नहीं कहते तब चालक अपने ऑटो नहीं हटाते। प्रतिदिन यह जाम दिन में करीब 8 से 10 बार लगता है।
लोग बोले- पुलिस दे ऑटो चालकों को निर्देश
वाहन चालक रमेश, सुरेश, रामफल, विकास, मीनू, ज्योति आदि ने बताया कि सप्ताह में दो से तीन दिन वे इस रोड से गुजरते हैं। इसके लिए उन्हें गाड़ी का समय देखकर घर से निकलना पड़ता है। अगर किसी दिन गाड़ी के समय पर घर निकल जाते हैं तो काफी देर तक यहीं जाम में फंसना पड़ता है। ऑटो चालक अपनी मनमानी करते हैं और ऑटो को बीच में लाकर छोड़ देते हैं। अधिकारियों को इस पर संज्ञान लेना चाहिए और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखनी चाहिए।