फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: यात्रियों को जान जोखिम में डाल करना पड़ रहा है बसों में सफर

Sun, 12 Oct 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। स्थानीय बस स्टैंड में बसों की लगातार कमी के चलते यात्रियों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से दोपहर 1 से 3 और शाम 5 से 7 बजे के बीच सफर करने वाले यात्रियों को लंबे इंतजार के बाद ही बस मिलती है।
भीड़ अधिक होने के कारण कई बार यात्रियों को बसों के पायदान पर खड़े होकर यात्रा करनी पड़ रही है। इससे उनकी जान जोखिम में पड़ रही है। जिले के रोडवेज डिपो से हर दिन करीब 30,000 यात्री विभिन्न रूटों पर सफर करते हैं। हालांकि, परिवहन विभाग के अनुसार वर्तमान में 116 बसें ही संचालन में हैं, जो इस यात्री संख्या के मुकाबले बेहद कम हैं।
विज्ञापन

यात्रियों का कहना है कि बसें देर से आती हैं और जब आती हैं तो पहले से ही भर चुकी होती हैं। लोहारू, महेन्द्रगढ़, कनीना जैसे रूटों पर जाने वाली बसों की स्थिति सबसे खराब है। यात्रियों को मजबूरन बस के दरवाजे और पायदान पर खड़े होकर सफर करना पड़ता है।
यात्री सुरेश, राकेश, संदीप और प्रदीप ने बताया कि खासकर दोपहर और शाम के समय बसें या तो कम आती हैं या बिल्कुल नहीं। इससे स्कूल-कॉलेज जाने वाली छात्राओं और नौकरीपेशा लोगों को काफी समय तक बस स्टैंड पर इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन

यात्रियों ने रोडवेज महाप्रबंधक से मांग की है कि डिपो में बसों की संख्या को बढ़ाया जाए, खासकर दोपहर और शाम के समय अतिरिक्त बसें चलाई जाएं ताकि लोगों को सुरक्षित और समय पर यात्रा करने की सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें