- बीड़-भैरवी गांव में हर साल बारिश में होता है जलभराव, अब तक नहीं लिया किसी ने मांगों पर संज्ञान, ग्रामीण परेशान
- गांव की समस्याओं पर ग्रामीण खुलकर कर रहे बात
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। शहर से चार किलोमीटर दूर स्थित बीड़ भैरवी गांव में विकास की रफ्तार धीमी है। चुनावी सीजन में जलभराव की समस्या बनी है। ग्रामीण खुलकर अपनी समस्याओं पर बोलते हुए नेताओं को कोस रहे हैं। इतना ही नहीं, वोट की अपील करने अगर कोई उम्मीदवार पहुंचता है तो उसके समक्ष पहले अपनी समस्याएं रखते हैं। उसके बाद प्रत्याशी का विजन जानते हैं।
संवाददाता मंगलवार को चुनावी चर्चा की स्थिति जानने बीड़-भैरवी गांव पहुंचा। गांव के राजकीय स्कूल के समीप पांच ग्रामीण बैठकर बातचीत करते मिले। गांव की परेशानियाें के संंबंध में बातचीत की गई तो उन्होंने जलभराव की समस्या रखी। ग्रामीणों ने कहा कि मानसून सीजन में हर साल जलभराव की समस्या का दंश झेलते हैं। इस बार भी हालात अलग नहीं हैं। आलम यह है कि घरों तक पानी पहुंच चुका है। निकासी के प्रबंध पुख्ता नहीं हैं।
इसके बाद गांव में आगे चलने पर महिला अनारो देवी, उषा व सुमन मिलीं। उन्होंने बताया कि जलभराव से महिलाएं सबसे अधिक परेशान हैं। पंचायत, प्रशासन और जनप्रतिनिधि की ओर से समस्या का कोई समाधान नहीं करवाया गया है। ग्रामीण जब मांगें लेकर जाते हैं तो अधिकारी आश्वासन देकर भेज देते हैं। जलभराव से गांव की गलियां भी कंडम हो चुकी हैं और उनकी रोड़ियां उखड़ने लगी हैं। अब जलभराव से मकानों में सीलन व दरारें आ गई हैं।
- बिजली संकट से भी ग्रामीण परेशान
ग्रामीण रामनिवास, सुरेश, रमेश, गजेसिंह, पूर्ण सिंह ने बताया कि बिजली आपूर्ति भी उचित प्रकार से नहीं होती है। दिन में विभाग की ओर से कई बार कट लगाते हैं। इसके चलते कामकाज प्रभावित रहता है जबकि भीषण गर्मी में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
- ग्रामीणों की ये हैं मांगें और समस्याएं
- जल निकासी के उचित प्रबंध किए जाए।
- कच्ची व कंडम गलियाें का निर्माण किया जाए।
- नालियां की भी उचित व्यवस्था की जाए।
- जल्द गांव से पानी निकासी हो ताकि फसल खराब से होने बच सके।
- प्राइमरी स्कूल को दसवीं कक्षा तक बनाया जाए।
- बीड़-भैरवी गांव से जुड़े तथ्य
आबादी - 550
मतदाता - 300
महिला - 108
पुरुष - 192
साक्षरता - 50 फीसदी
ग्रामीण बोले : विकास सुस्त, मूलभूत सुविधाओं की दरकार
- गांव में बिजली की समस्या बनी हुई है। समय पर बिजली नहीं आती और विभाग की ओर से कई बार कट लगाए जाते हैं। बिजली की काफी समस्या बनी हुई है।
-जिले सिंह, ग्रामीण
गांव में पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। एसडीएम ने अब जबरदस्ती निकासी बंद करा दी है। पुलिस भी तैनात कर दी है। विभाग को जल्द पानी की निकासी करवानी चाहिए।
-सूरत सिंह, ग्रामीण
जलभराव से मकान जर्जर होकर गिर रहे हैं। बाकी भी गिरने के कगार पर हैं। विभाग की ओर से पानी की निकासी नहीं करवाई गई तो गांव को यहां से पलायन करना पड़ेगा।
-धर्मसिंह, ग्रामीण
गलियां जर्जर हैं। कुछ का तो अब तक निर्माण नहीं हुआ है। पानी से फसल जलमग्न है। किसान को भारी मार पड़ रही है। आने-जाने के लिए गांव में सूखी जगह तक नहीं बची है।
-जितेंद्र, ग्रामीण
फोटो - 06
चुनावी चर्चा करते बीड़ भैरवी के ग्रामीण। संवाद
फोटो- 07
खेत में जलभराव होने से खराब हुई बाजरे की फसल। संवाद
फोटो - 08
बीड़-भैरवी गांव की गली में भरे पानी से निकलती महिला। संवाद
फोटो - 09
गांव के मुख्य मार्ग पर जर्जर गली व भरा दूषित पानी। संवाद
फोटो - 10
सूरत सिंह।
फोटो - 11
जितेंद्र
फोटो -12
धर्मसिंह
फोटो- 13
जिले सिंह