फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: नशे की करें रोकथाम, संगीन अपराधों की जांच में लाएं तेजी

विज्ञापन
चिह्नित अपराधों की समीक्षा बैठक लेते एसडीएम सुरेश दलाल।
विज्ञापन
चरखी दादरी। एसडीएम सुरेश कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय चिह्नित अपराध, समिति की बैठक आयोजित की गई। उन्होंने विभागाध्यक्षों को विभाग से संबंधित सभी कार्यों को तत्परता से करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिए कि जिले में दर्ज संगीन अपराधों की जांच में तेजी लाने के साथ मामलों की गहनता और निष्पक्षता से जांच करके कानून के दायरे में अपराधियों को सजा दिलवाना सुनिश्चित किया जाए ताकि पीड़ितों को जल्द से जल्द न्याय मिल सके। बैठक में चिह्नित अपराध के अंतर्गत आने वाले आपराधिक मामलों पर भी चर्चा की गई। इसके अलावा विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज किए गए मामलों में की गई कार्रवाई की प्रगति के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
एसडीएम ने विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में नशे के कारोबार और नशा बेचने वालों पर शिकंजा कसने के लिए कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि चिह्नित अपराध की दिशा में जिला न्यायवादी कार्यालय की और से गंभीर प्रयास किए जाने चाहिए।
विज्ञापन


डीएसपी ने बैठक में बताया कि जिला में नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए पुलिस की ओर से विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सभी पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि नाकों के साथ साथ सड़क मार्ग पर भी चेकिंग करें और अगर नशा का सामान मिलता है तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। बैठक में एसडीएम नवीन कुमार, नगराधीश आशीष सांगवान और डीएसपी धीरज सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें