फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: जलभराव से निपटने की तैयारियां, जिले में 16 ड्रेनों की सफाई शुरू

Sun, 09 Jun 2024 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


चरखी दादरी। जिला प्रशासन के निर्देशों पर सिंचाई विभाग ने मानसून सीजन के मद्देनजर ड्रेनों की सफाई शुरू करवा दी है। अधिकारियों का दावा है कि मानसून की बारिश से पहले सभी 16 ड्रेनों की सफाई का कार्य पूरा करवा दिया जाएगा। विभाग का प्रयास है कि मानसून सीजन में जलभराव की समस्या न बने।
मौसम विभाग इस बार मानसून सीजन में 106 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान जता चुका है। मानसून सीजन के 20 दिन ही शेष हैं। मानसून सीजन में नहरों के माध्यम से भी पानी की निकासी जाती है। जिले में 16 ड्रेन और 75 डिस्ट्रीब्यूटरी, माइनर व सब माइनर हैं। जिले में मेन लोहारू कैनाल है, जिसकी पानी की क्षमता 900 क्यूसेक है। डिस्ट्रीब्यूटरी से माइनर व सब माइनर निकलते हैं। इस समय ड्रेनों में घास, झाड़ियां उगी हुई हैं। कई नहरों की मरम्मत भी नहीं हो सकी है। सफाई न होने की वजह से इनकी पानी की क्षमता भी कम हो गई है।
विज्ञापन


बारिश के सीजन में छोड़ा जाता है अतिरिक्त पानी
बारिश सीजन में फालतू पानी नहरों एवं माइनरों में भी छोड़ा जाता है। बारिश के सीजन में तो करीब दो-ढाई माह तक नहरों मे लगातार पानी बहता है। ड्रेनों के साथ नहरों की भी सफाई की जरूरत होती है। खेतों से बारिश का पानी निकाल कर नहरों व ड्रेनों में डाला जाता है।


सफाई होने से बढ़ेगी 125 क्यूसेक क्षमता
नहरों की सफाई होने से करीब 125 क्यूसेक पानी की क्षमता बढ़ जाएगी। बधवाना डिस्टीब्यूटरी की क्षमता 170 क्यूसेक पानी है। लोहारू नहर की क्षमता 900 क्यूसेक पानी है। बधवाना नहर की मरम्मत का काम पिछले काफी दिनों से अधर में लटका हुआ है। बारिश सीजन में कई बार नहरें भी ओवरफ्लो हो जाती हैं।





ड्रेनों की सफाई का काम शुरू करवा दिया गया और तेज गति से काम चल रहा है। बारिश के सीजन से पहले यह काम पूरा कर लिया जाएगा। इससे पानी झेलने की क्षमता बढ़ेगी और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को भी राहत मिलेगी। - हरवीर सिंह, एसडीओ, सिंचाई विभाग



:::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::
समसपुर एसटीपी टैंक की गाद छंटाई कार्य भी शुरू, 20 प्रतिशत बढ़ेगी भंडारण क्षमता

चरखी दादरी। विभाग ने दिल्ली रोड स्थित एसटीपी की सफाई शुरू कर दी है। एसटीपी टैंक की सफाई होने से पानी की भंडारण क्षमता 20 फीसदी तक बढ़ जाएगी। मानसून सीजन को देखते हुए जनस्वास्थ्य विभाग ने डी-सिल्टिंग (गाद छंटाई) कार्य शुरू करवाया है, जो एक सप्ताह के अंदर पूरा हो जाएगा।
शहर से पानी का उठान कर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के टैंक में डाला जाता है। इसके बाद करीब 28 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन के जरिये यह पानी ड्रेन नंबर आठ तक पहुंचाया जाता है। कई बार ज्यादा बारिश होने पर पानी का दबाव बढ़ने पर अतिरिक्त पानी को एसटीपी के स्टोरेज टैंक में डाला जाता है। एसटीपी टैंक में लंबे समय से गाद का जमाव बना हुआ था, जिससे पानी की क्षमता कम हो गई थी। अब सफाई होने के बाद टैंकों की गहराई बढ़ जाएगी और पानी ज्यादा मात्रा में स्टोर हो सकेगा। सफाई का काम मशीनों से किया जा रहा है।
विज्ञापन

पिछले कई सालों से शहर में जलभराव की समस्या बनती आ रही है। इस बार विभाग ने बड़ा प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर रखा है। एसटीपी में बड़ी क्षमता की नई मोटरें भी लगाई गई हैं। शहर में सीवर की मुख्य लाइनें भी नई बिछाई गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें