फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 47 साल बाद शहर का दायरा बढ़ाने की तैयारी, मुख्यालय जाएगा प्रस्ताव

Thu, 03 Apr 2025 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
चरखी दादरी शहर का दृश्य। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। दादरी को जिला बने 8 साल 3 माह हो चुके हैं। अब नगर परिषद ने शहर की सीमाओं में विस्तार की योजना तैयार की है। करीब 47 साल बाद शहरी सीमा का दायरा बढ़ाने का प्रस्ताव जल्द ही मुख्यालय भेजा जाएगा। इसके लिए नगर परिषद ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए शहर का सर्वे कराया जाएगा।
दादरी के जिला बनने के बाद से शहरवासी दादरी शहर का दायरा बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं। अब यह इंतजार खत्म होता नजर आ रहा है। नगर परिषद के अधिकारियों की मानें तो शहर का दायरा 20 किलोमीटर का है।
विज्ञापन

उम्मीद है कि सीमाओं में विस्तार होने के बाद करीब 15 किलोमीटर दायरा और बढ़ जाएगा। शहरी सीमाओं में विस्तार के लिए नगर परिषद के प्रधान बक्शीराम सैनी गत दिनों मुख्यमंत्री से भी मिले थे। शहरी सीमाओं का दायरा न बढ़ने से दादरी शहर का विकास नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

इतना ही नहीं, कुछ क्षेत्र फिलहाल ऐसे हैं जो न ग्राम पंचायत के अधीन हैं और न ही नगर परिषद के। इस समस्या से करीब 5 हजार लोग इस समय जूझ रहे हैं। शहरी सीमाओं में विस्तार के बाद सबसे अधिक उन्हें राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें