फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: एमसीएच में गर्भवती महिलाओं को नहीं मिल रही 500 ग्राम गुड़-चना का डाइट

Tue, 02 Sep 2025 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
दादरी एमसीएच में आयोजित कैंप में जांच के लिए पहुंचीं गर्भवती महिलाएं।
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी एमसीएच (मातृ-शिशु अस्पताल) में पंजीकृत गर्भवती महिलाओं को पीएमएसएमए (प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान) के तहत मिलने वाली गुड-चुना की डाइट पिछले तीन माह से बंद है।
विज्ञापन

इसके चलते प्रति माह जांच के लिए आने वाली गर्भवती महिलाओं को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। अस्पताल में लगने वाले जांच शिविर में आईं महिलाओं ने अस्पताल प्रशासन से सरकार की ओर से मुहैया करवाई गई पौष्टिक डाइट देने की मांग की है।
सरदार झाडू सिंह चौक के पास बने मातृ-शिशु अस्पताल में महीने की 9, 10, 23 व 30 तारीख को गर्भवती महिलाओं के लिए जांच शिविर लगाया जाता है। शिविर में पंजीकरण करवाने वाली हर गर्भवती महिला को प्रोत्साहन के रूप में 500 ग्राम गुड़-चना की डाइट दी जाती है। वहीं, स्थानीय मातृ-शिशु अस्पताल में पिछले तीन माह से गर्भवती महिलाओं को गुड़-चना से वंचित रखा जा रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि प्रत्येक शिविर में जिले से करीब 120 महिलाएं प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत जांच करवाने के लिए पहुंचती हैं। लेकिन लंबे समय से उन्हें गुड़-चना की डाइट नहीं मिल रही। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से शिविर में आने वालीं महिलाओं को गुड़-चना की डाइट उपलब्ध करवाने की मांग की है, ताकि सरकार का उद्देश्य पूरा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें