फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: भाई की शादी में शामिल होने आ रही गर्भवती की सड़क हादसे में मौत

Fri, 16 Feb 2024 03:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
रीता (फाइल फोटो)
विज्ञापन
चरखी दादरी। झज्जर-चरखी दादरी राजमार्ग पर बुधवार रात करीब 11 बजे गांव अचीना ताल के पास सड़क हादसे में 26 वर्षीय गर्भवती महिला की मौत हो गई। वहीं हादसे में मृतका का भाई और कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां से मृतका के भाई को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार चरखी दादरी जिले के गांव भैरवी निवासी राहुल की 24 फरवरी को शादी है। वह अपनी बहन रीता को गुरुग्राम से अपने दोस्त प्रदीप की कार लेकर लेने गया था। बुधवार को वह रीता को लेकर लौट रहा था। जब वे अचीना ताल के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन चालक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। जिसमें कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार कार चालक समेत तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तीनों को किसी तरह नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने रीता को मृत घोषित कर दिया। महिला के शव का पोस्टमार्टम रोहतक पीजीआई में होगा। जांच अधिकारी एएसआई राजकपूर ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर, हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
रीता की 11 माह पहले ही हुई थी शादी

हादसे में जान गंवाने वाली महिला रीता की शादी 4 मार्च 2023 को भिवानी के गांव ढाणा लाडनपुर निवासी संजीव के साथ हुई थी। पति संजीव गुरुग्राम में नौकरी करता है और दोनों वहीं रहते थे। रीता 8 माह की गर्भवती थी। हादसे ने अजन्मे बच्चे को भी संसार में आने से पहले उसके परिजनों से छीन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें