फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 कुंडीमारों पर बिजली निगम की टीमों ने लगाया 3.67 लाख जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली निगम की टीम की बिजली चोरों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। क्षेत्र के सात गांवों में बिजली चोरों पर तीन लाख 67 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

बिजली निगम की टीम पिछले कई दिनों से बिजली चोरों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। एसडीओ हनुमान ने बताया कि लॉकडाउन के चलते बिजली चोरी अधिक हुई है, जिससे लाइन लॉस बढ़ गया है। उच्च अधिकारियों के निर्देश अनुसार निगम की टीम ने बिजली चोरों के खिलाफ विशेष मुहिम चला रखी है। इसके तहत बिजली चोरी के 22 मामले पकड़े हैं। इन कुंडीमारों पर निगम ने 3 लाख 67 हजार 690 रुपये का जुर्माना लगाया है। एसडीओ ने बताया कि बिजली की चोरी रोकने के प्रयास जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें