फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: फुटपाथ पर पड़ी बिजली केबल को हटाया, राहगीरों को राहत

Mon, 28 Sep 2026 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बस स्टैंड रोड पर फुटपाथ पर पड़ी अंडर ग्राउंड़ केबल को ठीक करते हुए बिजली निगम के कर्मचारी।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर के भगवान परशुराम चौक के पास सरदार झाड़ू सिंह चौक की तरफ जाने वाले मार्ग पर फुटपाथ और सड़क के बीच पड़ी बिजली केबल स्थानीय दुकानदारों व राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई थी। समस्या को लेकर स्थानीय दुकानदार कई बार बिजली निगम के अधिकारियों से गुहार लगा चुके थे।
विज्ञापन

राहगीरों की परेशानी को देखते हुए संवाद न्यूज एजेंसी ने समस्या को अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद बिजली निगम हरकत में आया और अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लेते हुए मौके का निरीक्षण करवाने और सड़क पर पड़ी केबल को सुरक्षित तरीके से व्यवस्थित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे राहगीरों और दुकानदारों को राहत की सांस मिली है।
छह महीने पहले भगवान परशुराम चौक व बस स्टैंड रोड पर पेयजल लाइन बिछाने के दौरान जमीन के अंदर से बिजली की केबल निकाली गई थी। इसके बाद केबल को दोबारा व्यवस्थित तरीके से जमीन के अंदर नहीं दबाया गया। लंबे समय से यह केबल सड़क और फुटपाथ के बीच पड़ी हुई थी। कई जगह केबल ऊपर उठी होने के कारण राहगीरों को आवाजाही में परेशानी होती थी।
विज्ञापन

व्यस्त मार्ग होने के कारण यहां दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती थी। समस्या को लेकर संवाद न्यूज एजेंसी की ओर से 20 सितंबर को अमर उजाला समाचार पत्र में बिजली केबल बनी राहगीरों के लिए मुसीबत, शीर्षक के साथ प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। खबर प्रकाशित होने के बाद रविवार को मौके पर पहुंचे बिजली निगम के कर्मचारियों ने केबल हटवा कर स्थायी समाधान करवाया गया।
वर्जन
हमने परशुराम चौक के समीप बाहर निकली अंडरग्राउंड को वहां से हटवा दिया है। अब राहगीरों और दुकानदारों को कोई परेशानी नहीं होगी।आशीष सोढ़ी, कार्यवाहक एसडीओ बिजली निगम शहरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें