फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: कांहड़ा-कादमा मार्ग पर कई जगह बने गड्ढे, हादसे का अंदेशा

Sat, 20 Jul 2024 06:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
झोझूकलां। कांहड़ा से कादमा को जाने वाले लिंक मार्ग पर बारिश के कारण कई स्थानों पर गड्ढे बन गए हैं। इससे हादसे होने का खतरा बना है। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से जल्द इस पर संज्ञान लेकर समाधान करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

कांहड़ा निवासी परमानंद, देवेंद्र, सुनील, दिनेश, राकेश, जयवीर आदि ने बताया कि गांव कांहड़ा से कादमा को जाने वाला लिंक मार्ग दादरी जिले को महेंद्रगढ़ से जोड़ता है। इस कारण करीब 10 से अधिक गांवों के लोग इस मार्ग से गुजरते हैं। उन्होंने कहा कि हाल में हुई बारिश के कारण लिंक मार्ग के किनारों पर भूमि कटाव होने के कारण कई स्थानों पर गड्ढे बन गए हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि लिंक मार्ग संकरा होने और दोनों से वाहन आने पर इन गड्ढों के कारण हादसा होने का खतरा है। इसके बावजूद विभाग ने सुध नहीं ली एहतियात के तौर पर गड्ढों के पास पेड़ों की टहनियां रखकर इतिश्री की जा रही है। उन्होंने समय रहते सड़क पर बने गड्ढों को दुरुस्त करने की मांग की है ताकि लोग हादसे का शिकार होने से बच सकें।
विज्ञापन




बारिश की वजह से मिट्टी खिसकने के कारण कई स्थानों पर इस प्रकार की स्थिति बनी है। चार साल तक इस सड़क की देखरेख की जिम्मेदारी ठेकेदार की है। उसी से इस समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा। - अश्वनी भारद्वाज, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग, चरखी दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें