फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: यूजी में दाखिला लेने के लिए फिर खुला पोर्टल, संस्थानों की 45 फीसदी सीटें खाली

Wed, 11 Sep 2024 03:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
अब चार तक विद्यार्थी ले सकेंगे दाखिला, ज्यादातर संस्थानों में 50 से 55 प्रतिशत सीटें ही भरीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। स्नातक में दाखिला लेने के लिए उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर स्नातक प्रथम वर्ष में दखिला लेने के लिए मंगलवार को फिर दाखिला पोर्टल शुरू कर दिया है। अब युवा 13 सितंबर तक दाखिला ले सकेंगे। द्वितीय व तृतीय वर्ष के लिए विभाग की ओर से 12 सितंबर तक पोर्टल चालू किया गया है।
बता दें कि सोमवार को निदेशालय की ओर से सभी कॉलेजों में पत्र जारी कर मंगलवार को दाखिला प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। अब विभाग ने मंगलवार से फिर पोर्टल चालू कर दिया। निदेशालय की ओर से कॉलेजों व आवेदकों की रिक्वेस्ट मिली और इसके आधार पर चार दिन के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू की गई है।
विज्ञापन

अगर जिले के कॉलेजों की बात करें तो अब तक 55 फीसदी दाखिले ही हो पाए हैं। शहर के जनता कॉलेज में यूजी की 1160 सीटें हैं। इनमें से संस्थान की 55 फीसदी सीटें भर गई हैं। बीए में 560 में से 342 सीटें भर चुकी हैं जबकि कामर्स में 38 और बीएससी की सभी संकाय में 258 दाखिले हुए हैं। एपीजे कॉलेज की अगर बात करें तो इसमें कुल 500 सीटें हैं। इनमें से अभी तक आधी सीटें ही भर पाई हैं।

-बौंदकलां कॉलेज की 72.5 प्रतिशत सीटें ही भर पाईं
बौंदकलां कॉलेज की बात करें तो इसमें 320 सीटें हैं। इसमें बीए की 240 में से 215 और कॉर्स की 80 में से 17 सीटों पर दाखिले हो पाए हैं। संस्थान की 72.5 फीसदी सीटें भर चुकी हैं जबकि 27.5 फीसदी सीटें खाली रही हैं।
विज्ञापन

दादरी पीजी कॉलेज, झोझूकलां व बाढड़ा कॉलेज में यह है दाखिला स्थिति
दादरी के राजकीय पीजी कॉलेज में बीए की 200 व बीकॉम की 15 सीटें भर चुकी हैं। अब संस्थान की 32 प्रतिशत सीटों पर दाखिले होने हैं। वहीं, झोझूकलां महिला महाविद्यालय में बीए की 225, बीकॉम की 23 व बीएससी की 43 सीटें भर चुकी हैं। अब संस्थान की 60 फीसदी सीटें खाली हैं। बाढड़ा महिला कॉलेज की दाखिला स्थिति देखें तो 65 प्रतिशत दाखिले हुए हैं। कादमा व मांढी कॉलेज में कॉलेज में 65 प्रतिशत दाखिले हो चुके हैं।
फोटो - 08
शहर स्थित जनता महाविद्यालय भवन। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें