फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: अंतिम दिन नहीं चला पोर्टल, आवेदकों ने झेली परेशानी

Tue, 01 Oct 2024 04:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बिना दाखिला करवाए लौटे आवेदक, संस्थानों की सीटें भरने में रोड़ा बना पोर्टल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिले के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिले के अंतिम दिन पोर्टल न चलने के कारण आवेदकों ने परेशानी झेली। वे बिना दाखिला करवाए लौट गए। अंतिम दिन दाखिला लेने के लिए बैठे आवेदकों को पोर्टल न चलने से काफी झटका लगा है।
बता दें कि जिले में पांच राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हैं। इनमें से एक महिला व चार कॉमन आईटीआई हैं। इनमें से महिला आईटीआई में सबसे अधिक सीटें खाली हैं। सांतौर आईटीआई में सबसे कम सीटें खाली रही हैं।
विज्ञापन

नोडल आईटीआई प्रभारी श्रीनिवास ने बताया कि संस्थान में सोमवार को दाखिले के लिए दो आवेदक पहुंचे। उन्होंने कुछ देर इंतजार किया, लेकिन पोर्टल न चलने के कारण घर लौट गए। फिलहाल, संस्थान की 604 में से 544 सीटें फुल हो चुकी हैं। अब केवल 60 सीटें ही रिक्त हैं।

कादमा आईटीआई प्रभारी सोमबीर सिंह ने बताया कि संस्थान में दाखिले के लिए तीन आवेदक आए। उन्होंने अपने दस्तावेज भी सत्यापित कराए, लेकिन, पोर्टल नहीं चलने से दाखिला नहीं हो पाया। अब संस्थान की 38 सीटें शेष हैं। अंतिम दिन दाखिला होने की उम्मीद थी।
सांतौर आईटीआई प्रभारी सुमित कुमार ने बताया कि संस्थान में कुल 148 सीटें हैं। सोमवार को अंतिम दिन होने के कारण दस आवेदक दाखिला लेने संस्थान आए। यहां टीम ने अपनी ओर से पूरी तैयारी कर रखी थी। सभी आवेदक पोर्टल चलने की आस में तीन घंटे तक इंतजार करते रहे। संस्थान की 34 सीटें खाली हैं। आज संस्थान की 15 सीटें फुल हो सकती थीं, लेकिन, पोर्टल की गड़बड़ी से आवेदक दाखिला नहीं ले पाए।
विज्ञापन

महिला आईटीआई दादरी प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि संस्थान में 166 सीटें हैं। इनमें से 56 सीटों पर युवतियों ने दाखिले लिए हैं। संस्थान की अभी 110 सीटें खाली हैं। अंतिम दिन भी किसी आवेदक ने रुचि नहीं दिखाई।
फोटो -32
गांव रावलधी स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें