फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस टीमों ने तीन सट्टा खाइवाल दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। पुलिस टीमों ने शनिवार रात जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से तीन सट्टा खाइवाल को गिरफ्तार किया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिसकर्मी डमी सट्टेबाज बनकर उनके पास पहुंचे। खाइवाल के डमी सट्टेबाज बने पुलिसकर्मी को पर्ची थमाते ही मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने इशारा पाकर उन्हें काबू कर लिया। दो आरोपियों की गिरफ्तारी दादरी शहर से और एक की छपार गांव से हुई है। उनके खिलाफ सिटी और सदर थाने में जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज किए गए। पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि शनिवार देर शाम पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि दादरी शहर में दो जगहों पर सरेआम सट्टा खाइवाली की जा रही है। इस आधार पर पुलिस टीमों ने दोनों जगह दबिश देकर वार्ड 13 निवासी जतिन और गोशाला चौक निवासी गौरव को गिरफ्तार कर लिया। जतिन के पास से 1050 और गौरव के पास से 750 रुपये बरामद हुए। तीसरे आरोपी नरेंद्र को छपार गांव से गिरफ्तार किया गया और उसके पास से 730 रुपये बरामद हुए। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि तीनों आरोपियों से पुलिस ने 2510 रुपये की नकदी बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें