फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नववर्ष : हुड़दंगियों पर कार्रवाई के लिए 40 पुलिस टीमें तैयार

Mon, 30 Dec 2024 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी अर्श वर्मा ने दिए नशे में गाड़ी चलाने वालों समेत स्टंटबाजों व तेजगति में वाहन दौड़ाने वालों पर कार्रवाई के आदेश,
विज्ञापन

सार्वजनिक स्थानों पर चलेगा चेकिंग अभियान- शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में प्रभावी रूप से गश्त करेंगी पुलिस टीमें

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। नववर्ष पर हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं है। इसके लिए जिला पुलिस ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। एसपी अर्श वर्मा के निर्देशानुसार जिले में 40 पुलिस टीमें गठित की गई हैं जो हुड़दंगियों पर नजर रखेंगी। इन टीमों में करीब 200 पुलिस कर्मचारी शामिल हैं जो सार्वजनिक स्थानों पर भी निगरानी रखेंगे।
पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा ने बताया कि नववर्ष 2025 का जश्न शांतिपूर्ण मनाने व आमजन की सुरक्षा और समस्या को देखते हुए यातायात व्यवस्था सुगम रखी जाएगी। इसके लिए नए साल के उत्सव के समापन तक आमजन के लिए यातायात संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। सार्वजनिक स्थान और सड़क किनारे शराब पीना, वाहनों के साइलेंसर से पटाखे फोड़ ध्वनि प्रदूषण करते हुए हुडदंग करने पर कार्रवाई की जाएगी। शरारती तत्वों की प्रत्येक गतिविधि पर नजर रहेगी।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि नववर्ष पर होटल, रेस्टोरेंट्स, ढाबों व धर्मशाला पर अलग से विशेष सुरक्षा निगरानी रहेगी। जिले में अलग-अलग जगहों पर विशेष नाके लगाए गए हैं। जिले में यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए यातायात प्रभारी को निर्देश दिए गए हैं। सभी थाना व चौकी प्रबंधक नववर्ष पर अपने क्षेत्र में स्थित होटल, रेस्टोरेंट, सार्वजनिक पार्कों, धर्मशाला, रेलवे स्टेशन, बस अड्डा व शॉपिंग मॉल को बारीकी से चेक करेंगे। संदिग्ध व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाएंगे।

- ये टीमें रखेंगी नजर
सभी पीसीआर और राइडर इंचार्ज अपने-अपने निर्धारित इलाके में गश्त करके कानून व्यवस्था बनाए रखेंगे। इसके अलावा, सीआईए स्टाफ, स्पेशल स्टाफ, दुर्गा शक्ति मोबाइल टीम शहर में गश्त करके संदिग्ध व्यक्तियों पर कार्रवाई करेंगी। वहीं, थाना और चौकी प्रभारी अपनी टीमों को अपने अधिकार क्षेत्र में तैनात रखेंगे।
विज्ञापन


वर्सन:
नववर्ष पर गलत अफवाह पर ध्यान न दें और यदि कोई गलत अफवाह फैलाता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सोशल मीडिया पर पुलिस लगातार नजर बनाए हुए है। नववर्ष की आड़ में असामाजिक गतिविधियां करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अपील है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

-अर्श वर्मा, एसपी, चरखी दादरी
फोटो 17
परशुराम चौक नाके पर तैनात पुलिस। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें