फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: झोझू कलां और गुडाना में नशा तस्करों के ठिकानों पर पुलिस की दबिश, डॉग स्क्वॉयड ने खंगाले संदिग्ध ठिकाने

Tue, 03 Nov 2026 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
संदिग्धों के ठिकानों पर जांच करते हुए पुलिसकर्मी।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में नशा तस्करी और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में मंगलवार को थाना झोझू कलां पुलिस ने डॉग स्क्वॉयड की मदद से झोझू कलां और गुडाना गांव में विशेष सर्च अभियान चलाया। पुलिस टीम ने पूर्व में नशा तस्करी की गतिविधियों में संलिप्त रहे संदिग्ध व्यक्तियों के ठिकानों पर दबिश देकर तलाशी ली।
विज्ञापन

अभियान का नेतृत्व थाना झोझू कलां प्रभारी उप निरीक्षक दिलबाग सिंह ने किया। पुलिस टीम ने दोनों गांवों में ऐसे व्यक्तियों के ठिकानों को चिह्नित किया जो पूर्व में नशा तस्करी की गतिविधियों में शामिल रहे हैं और पुलिस की निगरानी सूची में हैं। अभियान के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों के ठिकानों पर डॉग स्क्वॉयड के साथ गहन तलाशी ली गई।
हालांकि, पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान किसी भी ठिकाने से नशीला पदार्थ या अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई। पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार में संलिप्त संदिग्धों पर लगातार नजर रखी जा रही है और उनके खिलाफ इस प्रकार के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें