फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: आधी रात को लोहारू चौक पर पुलिस का पहरा, 70 वाहन खंगाले

Wed, 14 Oct 2026 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
वाहनों की जांच करते हुए पुलिसकर्मी।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। अपराधियों, नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए दादरी पुलिस ने 13 और 14 अक्तूबर की मध्यरात्रि को लोहारू चौक पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। डीएसपी कप्तान सिंह के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस ने नाकाबंदी कर 70 वाहनों की जांच की। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले छह वाहनों के चालान किए गए, जबकि देर रात अकारण घूम रहे पांच संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर पूछताछ की गई।
विज्ञापन

पुलिस महानिदेशक, हरियाणा के निर्देशों की अनुपालना में चलाए गए अभियान के दौरान इंस्पेक्टर नरेश कुमार की अगुवाई में 16 पुलिसकर्मियों की टीम तैनात रही। पुलिसकर्मियों ने नाके से गुजरने वाले वाहनों को रोककर उनकी डिकी, सामान रखने की जगहों और अन्य संदिग्ध हिस्सों की मेटल डिटेक्टर व टॉर्च की मदद से जांच की। अभियान का उद्देश्य वाहनों के माध्यम से नशीले पदार्थों, अवैध हथियारों और अन्य प्रतिबंधित सामग्री की आवाजाही पर रोक लगाना रहा। नाकाबंदी के दौरान पांच संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर उनसे विस्तृत पूछताछ की गई। पुलिस ने उनकी पहचान और आपराधिक रिकॉर्ड की पुष्टि की। यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए छह वाहनों के चालान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें