फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पुलिस ने काटे 697 चालान, 33 लाख रुपये जुर्माना वसूला

Mon, 02 Nov 2026 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
चालान काटकर चालक को देता पुलिसकर्मी। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिला पुलिस ने यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई शुरू की है। पुलिस ने 25 से 31 अक्तूबर तक एक सप्ताह का विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 697 वाहन चालकों के चालान किए गए और 33 लाख 5 हजार 200 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

अभियान में बिना नंबर प्लेट, हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई हुई। बिना ड्राइविंग लाइसेंस, बिना आरसी और बिना बीमा वाहन चलाने वालों के भी चालान काटे गए। गलत दिशा में वाहन चलाने और अवैध पार्किंग करने वालों पर भी जुर्माना लगाया गया। पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार पी के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया गया।
समीक्षा में सामने आया कि वाहन चालक नंबर प्लेट के नियमों की सबसे ज्यादा अनदेखी कर रहे हैं। बिना नंबर प्लेट के 360 और हाई सिक्योरिटी या गलत नंबर प्लेट पैटर्न के 184 चालान हुए। बिना ड्राइविंग लाइसेंस के 195 और बिना रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट के 187 चालान काटे गए। बिना थर्ड पार्टी इंश्योरेंस के 191 और प्रदूषण मानकों का उल्लंघन करने पर 177 चालान किए गए। गलत पार्किंग के 34, गलत दिशा में वाहन चलाने के 33 और बिना हेलमेट के 17 चालान भी हुए।
विज्ञापन

हादसों पर अंकुश लगाना अभियान का उद्देश्य
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अभियान का लक्ष्य केवल चालान काटना नहीं है। इसका मुख्य उद्देश्य वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना भी इसका एक महत्वपूर्ण लक्ष्य है। गलत दिशा में वाहन चलाने और बेतरतीब पार्किंग से अक्सर हादसे होते हैं।
आपराधिक गतिविधियों पर लगेगी रोक
तेज रफ्तार और सड़कों पर बेतरतीब पार्किंग से यातायात बाधित होता है। इससे जाम की स्थिति भी बनती है जो आम जनता के लिए परेशानी का कारण है। बिना नंबर प्लेट या अस्पष्ट नंबर प्लेट वाले वाहनों का आपराधिक गतिविधियों में इस्तेमाल होने की आशंका रहती है। इसी आशंका को देखते हुए ऐसे वाहनों के खिलाफ विशेष कार्रवाई की जा रही है। यह अभियान सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहायक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें