फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बगैर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाले वाहनों पर पुलिस का शिकंजा, 4508 वाहनों के चालान

Wed, 05 Aug 2026 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) और अवैध नंबर प्लेट के चल रहे वाहनों के खिलाफ जिला पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी है। 18 मई 2026 से शुरू हुए अभियान के तहत अब तक 4508 वाहनों के चालान किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रांत सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान बिना अवैध नंबर प्लेट वाले 2865 तथा बिना एचएसआरपी वाले 1643 वाहनों के चालान किए गए हैं। इस प्रकार कुल 4508 वाहनों पर कार्रवाई की गई है। जिलेभर में यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि एचएसआरपी वाहन की सुरक्षित और प्रमाणित पहचान का महत्वपूर्ण माध्यम है। इससे चोरी हुए वाहनों की पहचान, अपराध में इस्तेमाल वाहनों का पता लगाने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में सहायता मिलती है। बिना एचएसआरपी या वैध नंबर प्लेट के वाहन चलाना मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन है।
विज्ञापन


कानून का पालन हर नागरिक की जिम्मेदारी : एसपी
पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार ने सभी वाहन स्वामियों से अपने वाहनों पर निर्धारित एचएसआरपी और वैध नंबर प्लेट लगवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि नियमों का पालन करने से वाहन मालिक अनावश्यक कानूनी कार्रवाई से बचेंगे और सुरक्षित यातायात व्यवस्था व अपराध नियंत्रण में भी सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें