फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाकर 55 चालकों के किए चालान

Wed, 13 Aug 2025 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। ट्रैफिक पुलिस ने शहर में 4 घंटे विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई और नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाने वाले 55 चालकों के चालान किए गए।
विज्ञापन

ट्रैफिक थाना प्रभारी उप निरीक्षक दिलबाग सिंह ने शहर के रोहतक चौक से अभियान की शुरुआत करते हुए बस स्टैंड, लौहारू चौक, कनीना टी-पॉइंट, समसपुर चौक व रावलधी चौक पर वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 55 वाहनों के चालान किए। शराब पीकर वाहन चलाने पर 5, गलत दिशा में वाहन चलाने पर 5, लेन ड्राइविंग के 2, बिना नंबर प्लेट के 8 चालान किए गए। इसके अलावा अन्य नियम तोड़ने पर भी 35 चालान किए गए।
एसआई दिलबाग सिंह ने कहा कि बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी नहीं होती, इसलिए 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को वाहन चलाने के लिए न दें। इससे दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है। उन्होंने बताया कि वाहन चेकिंग अभियान नियमित रूप से चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें