फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पंजाब सीमा पर कड़ैल तिराहे पर पुलिस चेक पोस्ट स्थापित, जल्द होगा शुभारंभ

Sat, 19 Jul 2025 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
जाखल चेक पोस्ट का निरीक्षण करते डीएसपी उमेद सिंह व थाना प्रभारी कुलदीप सिंहसंवाद
विज्ञापन
जाखल। शहर के प्रमुख कड़ैल तिराहे पर सुरक्षा के लिए पुलिस चेक पोस्ट बनाया गया है। यह हाई क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरों से लैस है। शनिवार को टोहाना डीएसपी उमेद सिंह व जाखल थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने चेक पोस्ट का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जल्द ही यहां जिला पुलिस कप्तान सिद्धांत जैन इस चेक पोस्ट का उद्घाटन करेंगे। कड़ैल तिराहा हरियाणा पंजाब के विभिन्न शहरों को जोड़ने वाले तीन प्रमुख मार्गों के बीच स्थित है। यहां से दिन रात बड़ी तादाद में वाहनों की आवाजाही रहती है। ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से यहां चेक पोस्ट बनाने की अति आवश्यकता थी।

चेक पोस्ट पर तीन कैमरे लगाए गए है। इनकी मदद से संदिग्धों और अपराधियों पर निगरानी रखी जाएगी। इससे शहर में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी। थाना प्रभारी कुलदीप के मुताबिक तिराहे में लगाए जाने वाले तीन सीसीटीवी कैमरों में एक शहर की तरफ होगा, दूसरा पंजाब की तरफ कवर करेगा, वहीं तीसरे से जाखल, कुलां, भूना मार्ग पर नजर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें