फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: हर्ष फायरिंग करने के दो आरोपियों को पुलिस ने मौके से दबोचा

Sat, 09 Mar 2024 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी/बाढड़ा। जिले के कादमा गांव में वीरवार रात आयोजित शादी समारोह में हर्ष फायर करना दो लोगों को भारी पड़ गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची बाढड़ा थाना पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। उनके पास से एक पिस्टल, एक डोगा बंदूक और 30 कारतूस बरामद हुए। आरोपियों की पहचान दिल्ली के नजफगढ़ निवासी कुलदीप दूबे और झज्जर जिले के आसंडा गांव निवासी देवेंद्र के रूप में हुई।
विज्ञापन

बाढड़ा थाने में तैनात एएसआई कृष्ण कुमार ने बताया कि गांव कादमा में वीरवार को एक शादी समारोह था। आयोजन में शामिल होने आए दो युवकों ने हर्ष फायर किया। इसकी सूचना पुलिस को मिली और कुछ देर बाद ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर हाथ में हथियार लिए दो युवकों को काबू कर लिया।
युवकों ने अपनी पहचान नजफगढ़ निवासी कुलदीप दूबे व झज्जर जिले के आसंडा निवासी देवेंद्र के रूप में बताई। तलाशी लेने पर पुलिस को कुलदीप की कमर पर बंधे एक होलस्टर से पिस्टल मिला, जिसे खोलकर जांच की तो इसमें 6 कारतूस लोड पाए गए। बाद में पुलिस ने होलस्टर से 9 और कारतूस बरामद किए।
विज्ञापन

वहीं, देवेंद्र से डोगा बंदूक बरामद हुई और तलाशी लेने पर कोट की जेब से 10 रोंद, पेंट की दाहिनी जेब से 8 कारतूस और तीन खोल बरामद हुए। पुलिस के लाइसेंस मांगने पर देवेंद्र ने बताया कि पिस्टल और बंदूक दोनों उसी के नाम हैं और उसने पुलिस के सामने लाइसेंस पेश किया। इसके बाद पुलिस ने दोनों से हथियार जब्त कर लिए और उनके खिलाफ लापरवाही से हर्ष फायरिंग करने व सशस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें