फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पुलिस ने अवैध हथियार के साथ युवक को किया काबू

Sat, 29 Nov 2025 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी जिला पुलिस के स्पेशल स्टाफ ने एक युवक को अवैध हथियार के साथ काबू किया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि वीरवार को हेड कांस्टेबल अमित कुमार टीम के साथ स्थानीय चिड़िया मोड़ के समीप गश्त कर रहे थे। उसी दौरान टीम को सूचना मिली कि एक युवक अपने पास अवैध हथियार लिए हुए है और अभी मेला ग्राउंड की तरफ गया है। जिस पर पुलिस टीम तुरंत सूचना के अनुसार बताए गए स्थान पर पहुंची। वहां पर टीम को एक युवक जाता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने उक्त युवक की नियमानुसार तलाशी ली तो उसके पास से एक देशी पिस्तौल बरामद हुई। खोल कर चेक करने पर पिस्तौल की मैग्जीन खाली मिली। युवक की पहचान दादरी के वार्ड 12 कबीर नगर निवासी अंकित के रूप में हुई है। बगैर लाइसेंस व परमिट के हथियार रखने पर पुलिस ने युवक के खिलाफ शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए शुक्रवार को उसे न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें